नवरात्रि व्रत के दौरान यह मिठाइयां खाने में आ जाएगा मजा

navratri sweet recipe
मिताली जैन । Oct 9 2021 3:20PM

घरों में चावल की मदद से खीर बनाई जाती है, लेकिन नवरात्रि व्रत के दौरान मखाने की खीर बनाना अच्छा विचार है। यह खाने में भी बेहद टेस्टी होती है। नवरात्रि व्रत में आलू का हलवा बनाया जाता है, लेकिन आप पपीते की मदद से भी हलवा तैयार कर सकते हैं।

नवरात्रि के नौ दिन भक्तगण मां की आराधना व पूजा पूरे भक्ति भाव से करते हैं। इस दौरान वह हर दिन मां को भोग के रूप में कोई ना कोई मिठाई अवश्य चढ़ाते हैं। यूं तो आपको मार्केट में कई तरह की मिठाईयां मिल जाएंगी, लेकिन अपने हाथों से भोग बनाने का आनंद ही अलग होता है। इतना ही नहीं, घर का बना भोग शुद्ध भी होता है, इसलिए आप अगर व्रती हैं तो ऐसे में आप बाद में उसे आसानी से खा भी सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी स्वीट रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें नवरात्रि व्रत के दौरान आसानी से बनाया जा सकता हैं-

इसे भी पढ़ें: इस नवरात्रि घर पर जरूर बनाएँ यह स्वादिष्ट फलहारी थाली

मखाना खीर 

आमतौर पर, घरों में चावल की मदद से खीर बनाई जाती है, लेकिन नवरात्रि व्रत के दौरान मखाने की खीर बनाना अच्छा विचार है। यह खाने में भी बेहद टेस्टी होती है।

मखाना खीर की सामग्री-

- 1 कप मखाना

- 2 कप फुल फैट मिल्क

- हरी इलायची का बाउडर

- 10-12 काजू या बादाम  ब्लांच करके कटे हुए

- 1 बड़ा चम्मच किशमिश

- 3 से 4 बड़े चम्मच चीनी 

- 1 चुटकी केसर

- 2 से 3 चम्मच घी 

मखाना खीर बनाने का तरीका-

- सबसे पहले, एक पैन में घी गरम करें और मखाना व काजू डालें।

- धीमी आंच पर मखाने और काजू को घी में तब तक भूनें जब तक कि मखाने कुरकुरे न हो जाएं।

- इन्हें भूनते समय बीच-बीच में चलाते रहें।

- अब इन्हें एक प्लेट में निकाल कर एक तरफ रख दें। 

- हालांकि, काजू को मखाने से अलग रख दीजिये।

- अब मीडियम आंच पर एक मोटे तले वाले पैन लेकर उसमें दूध गरम करें।

- बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे से न जले।

- जब तक दूध गर्म हो रहा हो, तब तक एक तिहाई कप भुने हुए मखाने को अलग रख लें।

- अब, बचे हुए मखाने को ग्राइंडर या ब्लेंडर जार में डालें। 

- साथ में 4 हरी इलायची और एक चुटकी केसर के दाने डालें।

- पीसकर बारीक पाउडर बना लें।

- जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें चीनी डाल दें।

- साथ ही, इसमें पिसा हुआ मखाना डालें।

- अन्य साबुत मखाना भी डाल दीजिये और अच्छी तरह मिक्स कर लें।

- मखाने के नरम होने तक और दूध के थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं।

- आखिर में काजू और किशमिश डालें। 

- एक मिनट के लिए खीर को चलाते हुए पकाएं।

- मखाने की खीर को गरमा गरम या ठंडा परोसिये। यह दोनों ही तरह से काफी टेस्टी लगती है।

पपीते का हलवा

आमतौर पर, नवरात्रि व्रत में आलू का हलवा बनाया जाता है, लेकिन आप पपीते की मदद से भी हलवा तैयार कर सकते हैं।

पपीता हलवा की सामग्री-

- 1 मीडियम साइज आधा पका पपीता 

- 2 से 3 बड़े चम्मच  घी

- 4 से 5 टेबल स्पून चीनी 

- 2 से 3 हरी इलायची या आधा छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर

- 2 बड़े चम्मच बादाम पाउडर या नारियल पाउडर 

- 12 से 15 आधे काजू या आवश्यकता अनुसार

पपीता हलवा बनाने की विधि-

- सबसे पहले, पपीते को धोकर काट लें।

- ऊपर से बीज और गूदा निकाल लें। फिर पपीते के स्लाइस को बारीक काट लें।

- अब, एक कढ़ाई या पैन में तेल या घी गरम करें। 

- इसके बाद इसमें पपीता डालें।

- धीमी आंच पर लगभग 14-15 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।

- पपीते को पकाते समय समय-समय पर हिलाते रहें।

- फल रस छोड़ देगा और रंग बदल देगा।

- अब इसमें चीनी डालें और फिर मिलाएं। 

- धीमी आंच पर करीबन 18-20 मिनट तक पकाते रहें।

- अब तक तेल अलग होने लगेगा।

- इस स्थिति में आप पिसे हुए बादाम डालें और मिलाएं।

- 5-6 मिनट तक और पकाएं, जब तक कि पूरा पपीता हलवा एक साथ मिल कर एक पूरा न हो जाए।

- काजू डालकर 1 से 2 मिनिट और पकाइए।

- पपीते के हलवे को गर्मागर्म सर्व करें।

- मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़