Tulsi Vivah पर घर के आंगन और बालकनी के लिए 7 आसान Rangoli Designs

तुलसी विवाह 21 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा, जिसमें माता तुलसी का विवाह शालिग्राम से कराया जाता है। इस अवसर पर कम जगह में भी आंगन या बालकनी सजाने के लिए छोटी और आकर्षक रंगोली बनाई जा सकती है। इसके लिए फूलों, दीपक, स्वास्तिक, कमल, पत्तियों, मोर पंख और मंडला जैसी सात सुंदर डिजाइनों को आसानी से चुना जा सकता है।
सनातन धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व होता है। तुलसी विवाह वाले दिन घर के आंगन में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस दिन माता तुलसी को दुल्हन की तरह सजाया है और इनका विवाह शालिग्राम से कराया जाता है।
वहीं, पूजा स्थल को साफ और सुंदर बनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में रंगोली जरुर बनाते हैं। इस बार तुलसी विवाह 21 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। अगर आपके घर का आंगन छोटा है या तुलसी का पौधा बालकनी में रखा है, तो बड़ी रंगोली बनाने की जरुरत नहीं है।
बस आप थोड़ी ही जगह पर छोटी और आकर्षक रंगोली बना सकते हैं। वैसे इन डिजाइंस को बनाने में आपको काफी समय नहीं लगेगा।
तुलसी विवाह 2026 के लिए रंगोली डिजाइन
तुलसी विवाह के लिए अपने घर में रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इन 7 डिजाइंस को जरुर बनाएं।
फूलों की छोटी रंगोली
तुलसी विवाह वाले दिन आप फूलों की रंगोली बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है और यह दिखने में भी काफी सुंदर होती है। गेंदे के पीले और नारंगी फूलों की पंखुड़ियां लेकर छोटा-सा गोला बनाएं। बीच में गुलाब की पंखुड़ियां रखकर इसे और भी सुंदर बना सकते हैं। इस डिजाइन को आप तुलसी के चारों ओर बना सकते हैं।
दीपक वाली रंगोली
पूजा के साथ-साथ रोशनी भी चाहते हैं, तो आप दीपक वाली रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए आपको पहले रंगों से एक छोटा गोल घेरा बना लें और फिर बीच में दीपक का आकार बनाएं। इसके आसपास छोटे-छोटे फूल बनाकर डिजाइन को पूर्ण कर लें। शाम के समय चारों तरफ असली दीयों को सजाएं।
कमल के फूल वाली रंगोली
इस दिन आप कमल के फूलों वाली रंगोली बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप गुलाबी रंग से पंखुड़ियां बनाएं और बीच में पीला रंग फिल कर सकते हैं। पंखुड़ियों के किनारे सफेद रंग से हल्की आउटलाइन बना सकते हैं। यह डिजाइन देखने में सुंदर लग सकती है और इसे बनाने में करीब 10 से 15 मिनट लग सकते हैं।
स्वास्तिक वाली रंगोली
यदि आपको एकदम आसान रंगोली बनाना है, तो आप स्वास्तिक डिजाइन को चूज करें। लाल रंग से स्वास्तिक बनाएं और उसके चारों ओर पीले और सफेद रंग से छोटी-छोटी बिंदियां लगाएं। चारों कोनों पर फूलों की आकृति बना सकते हैं। इसको आप तुलसी चौरे के पास कम जगह पर बना सकते हैं।
पत्तियों वाली छोटी रंगोली
इस खास मौके पर पत्तियों वाली रंगोली भी बना सकते हैं। इसके लिए हरे रंग से छोटी-छोटी पत्तियां बनाएं और उनके बीच पीले या सफेद फूल तैयार कर सकते हैं। यदि आप चाहे तो असली फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर लें। यह डिजाइन तुलसी माता की पूजा के नजदीक प्राकृतिक और सुंदर लुक देगी।
मोर पंख वाली रंगोली
असल में मोर पंख की डिजाइन वाली रंगोली बनाना बेहद सुंदर होती है। इसके लिए आप हरे रंग से पंख का आकार बना सकते हैं और बीच में नीले, पीले और सफेद रंग से गोल आकृति तैयार कर सकते हैं। वहीं, आसपास छोटी बिंदियां लगा सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय और रंगों की जरुरत नहीं पड़ेगी।
गोल मंडला रंगोली
मुश्किल से मुश्किल आकृति वाली रंगोली बनानी है, तो आप गोल मंडला डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। सबसे पहले आप बीच में एक छोटा गोला बनाएं। इसके बाद चारों तरफ पंखुड़ियों जैसी आकृतियां बनाकर इनमें अलग-अलग रंग भर दें। सफेद रंग से बॉर्डर और छोटी बिंदियां बनाने पर यह डिजाइन काफी सुंदर लगेगा।
अन्य न्यूज़













