Tulsi Chalisa Benefits: नियमित तुलसी चालीसा पाठ से नवग्रह शांति के साथ जीवन में आती है सुख समृद्धि

हिंदू धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। रोजाना नियमित रूप से भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने तुलसी चालीसा का पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इससे जातक को आर्थिक तंगी से मुक्ति, नवग्रह शांति और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
हिंदू धर्मं में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है। वहीं धार्मिक मान्यता है कि रोजाना नियमित रूप से तुलसी की पूजा-अर्चना करने और तुलसी चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं रोजाना तुलसी चालीसा का पाठ करने से जीवन में सकारात्मकता और कई अद्भुत लाभ देखने को मिलते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको तुलसी चालीसा और इसका पाठ करने से मिलने वाले लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।
मिलेंगे ये लाभ
रोजाना तुलसी चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति पर भगवान विष्णु के अलावा मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। इससे सुख-समृद्धि, सौभाग्य और धन धान्य की कमी नहीं रहती है। वहीं जातक को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन हानि नहीं होती है। नियमित रूप से तुलसी चालीसा का पाठ करने से नवग्रह शांति मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: Vedic Rituals: धार्मिक अनुष्ठान में स्वस्तिवाचन और शांति पाठ से मिलती है मानसिक शांति और खुशहाली
इन बातों का रखें ध्यान
तुलसी चालीसा का पाठ करने के दौरान कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। तभी आपको तुलसी चालीसा का पाठ प्राप्त होगा। इसके लिए सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर तुलसी के पास भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्थापित करें और विधि-विधान से तुलसी जी और भगवान विष्णु और मां तुलसी की पूजा-अर्चना करें। अब भगवान श्रीहरि विष्णु की तस्वीर के सामने आसन लगाकर बैठें और तुलसी चालीसा का पाठ करें।
दोहा तुलसी चालीसा
श्री तुलसी महारानी, करूं विनय सिरनाय।
जो मम हो संकट विकट, दीजै मात नशाय।।
नमो नमो तुलसी महारानी, महिमा अमित न जाय बखानी।
दियो विष्णु तुमको सनमाना, जग में छायो सुयश महाना।।
विष्णुप्रिया जय जयतिभवानि, तिहूँ लोक की हो सुखखानी।
भगवत पूजा कर जो कोई, बिना तुम्हारे सफल न होई।।
जिन घर तव नहिं होय निवासा, उस पर करहिं विष्णु नहिं बासा।
करे सदा जो तव नित सुमिरन, तेहिके काज होय सब पूरन।।
कातिक मास महात्म तुम्हारा, ताको जानत सब संसारा।
तव पूजन जो करैं कुंवारी, पावै सुन्दर वर सुकुमारी।।
कर जो पूजन नितप्रति नारी, सुख सम्पत्ति से होय सुखारी।
वृद्धा नारी करै जो पूजन, मिले भक्ति होवै पुलकित मन।।
श्रद्धा से पूजै जो कोई, भवनिधि से तर जावै सोई।
कथा भागवत यज्ञ करावै, तुम बिन नहीं सफलता पावै।।
छायो तब प्रताप जगभारी, ध्यावत तुमहिं सकल चितधारी।
तुम्हीं मात यंत्रन तंत्रन, सकल काज सिधि होवै क्षण में।।
औषधि रूप आप हो माता, सब जग में तव यश विख्याता,
देव रिषी मुनि औ तपधारी, करत सदा तव जय जयकारी।।
वेद पुरानन तव यश गाया, महिमा अगम पार नहिं पाया।
नमो नमो जै जै सुखकारनि, नमो नमो जै दुखनिवारनि।।
नमो नमो सुखसम्पति देनी, नमो नमो अघ काटन छेनी।
नमो नमो भक्तन दुःख हरनी, नमो नमो दुष्टन मद छेनी।।
नमो नमो भव पार उतारनि, नमो नमो परलोक सुधारनि।
नमो नमो निज भक्त उबारनि, नमो नमो जनकाज संवारनि।।
नमो नमो जय कुमति नशावनि, नमो नमो सुख उपजावनि।
जयति जयति जय तुलसीमाई, ध्याऊँ तुमको शीश नवाई।।
निजजन जानि मोहि अपनाओ, बिगड़े कारज आप बनाओ।
करूँ विनय मैं मात तुम्हारी, पूरण आशा करहु हमारी।।
शरण चरण कर जोरि मनाऊं, निशदिन तेरे ही गुण गाऊं।
क्रहु मात यह अब मोपर दाया, निर्मल होय सकल ममकाया।।
मंगू मात यह बर दीजै, सकल मनोरथ पूर्ण कीजै।
जनूं नहिं कुछ नेम अचारा, छमहु मात अपराध हमारा।।
बरह मास करै जो पूजा, ता सम जग में और न दूजा।
प्रथमहि गंगाजल मंगवावे, फिर सुन्दर स्नान करावे।।
चन्दन अक्षत पुष्प् चढ़ावे, धूप दीप नैवेद्य लगावे।
करे आचमन गंगा जल से, ध्यान करे हृदय निर्मल से।।
पाठ करे फिर चालीसा की, अस्तुति करे मात तुलसा की।
यह विधि पूजा करे हमेशा, ताके तन नहिं रहै क्लेशा।।
करै मास कार्तिक का साधन, सोवे नित पवित्र सिध हुई जाहीं।
है यह कथा महा सुखदाई, पढ़े सुने सो भव तर जाई।।
तुलसी मैया तुम कल्याणी, तुम्हरी महिमा सब जग जानी।
भाव ना तुझे माँ नित नित ध्यावे, गा गाकर मां तुझे रिझावे।।
यह श्रीतुलसी चालीसा पाठ करे जो कोय।
गोविन्द सो फल पावही जो मन इच्छा होय।।
अन्य न्यूज़














