शाम की बड़ी खबरें: PM Narendra Modi और बालेन्द्र शाह की वार्ता से लेकर CAQM निर्देश तक

रविवार शाम तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर कई अहम घटनाक्रम सामने आए हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह दिल्ली पहुंचे हैं जहां सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय मसलों पर चर्चा होगी, वहीं सीएक्यूएम ने एनसीआर राज्यों को प्रदूषण नियंत्रण पर कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा राजस्थान और गुजरात में हुए भीषण सड़क हादसों में कुल 16 लोगों की जान गई है।
भाषा की विभिन्न फाइल से रविवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
प्रादे90 अरुणाचल लीड शाह कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान अरुणाचल प्रदेश में विकास की उपेक्षा की और पर्याप्त धन नहीं दिया: शाह ईटानगर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसने अपने शासन के दौरान अरुणाचल प्रदेश में विकास की उपेक्षा की और पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की।
दि42 भारत नेपाल लीड बालेन्द्र नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह पहली राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे, सोमवार को मोदी से करेंगे वार्ता नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के बीच सोमवार को होने वाली बैठक में ऊर्जा, जलविद्युत, रेलवे, संपर्क और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना प्रमुख मुद्दे रहने की संभावना है।
दि27 राहुल आरएसएस भाजपा भाजपा और आरएसएस असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष वर्चस्ववादी हैं : राहुल गांधी नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान शिव और देवी पार्वती के ‘अर्द्धनारीश्वर’ स्वरूप को दर्शाती एक मूर्ति की तस्वीर साझा करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ‘‘असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष वर्चस्ववादी’’ हैं तथा उन्हें आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल समझ नहीं है।
दि20 पर्यावरण कार्ययोजना सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर के राज्यों को प्रदूषण कम के लिए योजना तैयार करने का निर्देश दिया नयी दिल्ली, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के राज्यों को वायु प्रदूषण से निपटने के लिए वर्ष 2027 की कार्ययोजना तैयार करने और उसमें जिला स्तर पर उठाए जाने वाले कदमों को शामिल करने का निर्देश दिया है।
प्रादे97 राजस्थान गजेंद्र पंचायत चुनाव परिणाम आत्ममंथन का अवसर, भाजपा करेगी हार के कारणों की समीक्षा : शेखावत जयपुर, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को राजस्थान के पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन को आत्ममंथन का अवसर बताते हुए कहा कि पार्टी इस बात की समीक्षा करेगी कि प्रदेश में ‘डबल इंजन’ की सरकार होने के बावजूद अपेक्षित चुनावी परिणाम क्यों नहीं मिले।
प्रादे44 राजस्थान दुर्घटना दूसरी लीड परिवार राजस्थान में सड़क हादसे में एक परिवार के नौ लोगों की मौत कोटा (राजस्थान), राजस्थान में कोटा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात एक बहुउद्देशीय वाहन (एमयूवी) ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे खाटू श्यामजी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे एक परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे91 बिहार प्रशांत किशोर जद (यू) में भाजपा के एजेंट विलय के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए नीतीश को कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा: किशोर पटना, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को दावा किया कि जनता दल (यूनाइटेड) में ‘‘भाजपा के एजेंट’’ पार्टी के विलय का रास्ता साफ कर रहे हैं और इसी वजह से उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने से रोका जा रहा है।
प्रादे113 कश्मीर परीक्षा पुलिस नकल जेकेएसएसबी परीक्षा में नकल मामला : छह और गिरफ्तार, आरोपियों में छह सरकारी कर्मचारी शामिल जम्मू, जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा हाल ही में आयोजित वित्त लेखा सहायक (एफएए) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 20 हो गई है।
प्रादे46 गुजरात टक्कर लीड मौत गुजरात में ट्रक-कार की टक्कर में सेना के जवानों के परिवारों के सात सदस्यों की मौत भुज, गुजरात के कच्छ जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे सेना के जवानों के परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई।
अर्थ20 भारत ईयू एफटीए भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते पर 16 दिसंबर को हस्ताक्षर होने की संभावना नयी दिल्ली, भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर 16 दिसंबर को हस्ताक्षर होने की संभावना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दोनों पक्षों ने इस साल 27 जनवरी को इस समझौते के लिए बातचीत पूरी कर ली थी।
वि4 अमेरिका बुध ग्रह मिशन कई साल बाद बुध ग्रह पर पहुंचा पहला अंतरिक्ष यान, दो यान उसकी कक्षा में दाखिल केप केनवरल (अमेरिका), आंतरिक सौर मंडल में आठ साल की लंबी यात्रा के बाद दो अंतरिक्ष यान सूर्य के सबसे करीब स्थित बुध ग्रह की कक्षा में पहुंच गए हैं और अब ये दोनों यान अलग-अलग कक्षाओं से इस सबसे छोटे ग्रह के उन रहस्यों से पर्दा उठाएंगे जिनकी गुत्थी वैज्ञानिक अब तक नहीं सुलझा सके हैं।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि9 मनोविज्ञान संबंध सच्चा प्रेम या जुनूनी आसक्ति? अस्तित्ववाद के जनक कीर्केगार्द के विचार आज भी क्यों प्रासंगिक लंदन, जवानी के दिनों का प्यार, हनीमून के शुरुआती दिन या किसी के प्रति गहरा आकर्षण- ये सभी अनुभव बेहद रोमांचक लग सकते हैं। उस समय किसी से लगातार संपर्क में रहने की तीव्र इच्छा होती है और आप उस व्यक्ति को एक पल के लिए भी अपनी नजरों से दूर नहीं करना चाहते।
अन्य न्यूज़













