Bichiya Designs: पैरों की बढ़ाएं शान! सुहाग की निशानी बिछिया बनी New Fashion Statement, देखें Latest Designs

Bichiya Designs
Instagram

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लेटेस्ट फैशन में मिनिमल से लेकर स्टेटमेंट डिजाइन्स तक में बिछिया के डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं। यह बिछिया आपके पैरों की खूबसूरती को कई गुना तक बढ़ा देंगी।

शादीशुदा लड़कियां बिछियां पहनना काफी पसंद करती हैं। इसका महत्व सिर्फ एक परंपरा नहीं बल्कि सुहाग की निशानी है। वहीं बिछिया सोलह श्रृंगार में से एक है। पहले जहां 4-5 तरह की बिछिया की डिजाइंस देखने को मिलती थीं। वहीं अब आपको मार्केट में एक से बढ़कर एक तरह की टो रिंग देखने को मिलती है। आज के समय में बिछिया परंपरा के साथ फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। अब मॉर्डन बहुएं भी भारी-भरकम डिजाइंस की जगह को चुन रही हैं, जो न सिर्फ दिखने में बेहद स्टाइलिश हों।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लेटेस्ट फैशन में मिनिमल से लेकर स्टेटमेंट डिजाइन्स तक में बिछिया के डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं। यह बिछिया आपके पैरों की खूबसूरती को कई गुना तक बढ़ा देंगी।

इसे भी पढ़ें: पार्लर का खर्चा भूल जाएं, इस Natural नुस्खे से घर पर करें Burgundy Hair Colour

मोती वाली बिछिया

नई बहुओं के लिए मोती और कुंदन वाली बिछिया बेहतरीन ऑप्शन है। पारंपरिक होने के अलावा यह दिखने में मॉर्डन और रॉयल लगती है। इन बिछिया में लाल और हरे नग के साथ किनारे पर लगे सफेद मोती पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। शादी के बाद होने वाली रस्मों और त्योहारों के लिए यह डिजाइन एकदम परफेक्ट है।

मोर डिजाइन वाली ऑक्सीडाइज्ड बिछिया

मॉर्डन बहुओं के लिए मोर डिजाइन वाली ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर बिछिया एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह डिजाइन पारंपरिक कला और आधुनिक स्टाइल का एक प्यारा मिश्रण है। इसमें बने मोर के पंखों में हरे पत्थरों का काम और बारीक नक्काशी आपके पैरों को रॉयल लुक देता है।

आप इस बिछिया को शादी के बाद डेली वियर या खास त्योहारों के मौकों पर पहन सकती हैं। डार्क नेल पेंट के साथ यह बिछिया काफी सुंदर लगेगी। सिल्वर फिनिश होने की वजह से यह हर तरफ के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है।

मिरर स्टोन वाली सिल्वर बिछिया

नई बहु के लिए मिरर कुंदन स्टोन वाली सिल्वर बिछिया एलिगेंट और सदाबहार चॉइस है। फूलों के आकार वाली यह बिछिया पैरों को भरा-भरा और सुंदर लुक देती है। इस बिछिया के बीच में लगा कुंदन और चारों ओर हुई नक्काशी इसको काफी पारंपरिक बनाती है। पायलों के साथ इसका कॉम्बिनेशन काफी प्यारा लगता है। शादी के शुरूआती दिनों में नई दुल्हन इसको रोजाना पहन सकती है, क्योंकि यह फैशनेबल और आरामदायक दोनों हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़