Face Serum के इस्तेमाल से स्किन होगी रिपेयर, अपनी त्वचा के हिसाब से ऐसे करें सही चुनाव

त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए सही फेस सीरम का चुनाव जरूरी है। ऑयली और मुहांसों वाली त्वचा के लिए रेटिनॉल या सैलिसिलिक एसिड और ड्राई स्किन के लिए ह्यलूरोनिक एसिड युक्त सीरम फायदेमंद होता है। बेहतर परिणामों के लिए सीरम की कुछ बूंदें साफ चेहरे पर हल्के हाथों से थपथपाकर लगानी चाहिए।
सेंसिटिव त्वचा से हर कोई परेशान रहता है। स्किन प्रॉब्लम को दूर करने के लिए सही फेस सीरम का चुनाव करना जरुरी है। इसलिए ऐसा फेस सीरम को चूज करें, जो आपकी त्वचा को गहराई से रिपेयर कर सके। यदि आप चाहती हैं कि त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन बॉन्ड न खराब हो, तो ऐसे सीरम को चूज करें, जिसमें पेप्टाइड्स, रेटिनॉल या एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व मौजूद हों।
वहीं, प्राकृतिक नेचुरल चीजों से बने फेस सीरम सबसे ज्यादा अच्छे रहते हैं, इनमें मौजूंद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में नमी बनाए रखें।
फेस सीरम के फायदे
असल में पोषक से भरपूर सीरम त्वचा की संपूर्ण देखभाल करते हैं और त्वचा को अच्छी तरह से नरिश भी करती हैं। आइए आपको इसके फायदे और लगाने के तरीके के बारे में बताते हैं-
- फेस सीरम के इस्तेमाल से त्वचा रिपयेर होती है। एक्सपर्ट का मानना है कि कुछ फेस सीरम में विटामिन बी3 होता है, जो ऑयली त्वचा वालों के लिए बेहद ही लाभकारी है।
- चेहरे पर मुहांसों की समस्या दूर करने के लिए आप रेटिनोल युक्त फेस सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एंटी-एजिंग होता है। इस लगाने से फाइन लाइंस ठीक हो जाती है। इस तरह का फेस सीरम खुले ओपन पोर्स बंद कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन ए त्वचा टाइटनिंग का काम भी करता है।
ऑयली व एक्ने प्रोन त्वचा
जिन लोगों की स्किन ऑयली है और चेहरे पर एक्ने आ ही जाते हैं, तो आपको सैलिसिलिक एसिड और रेटिनॉल युक्त सीरम का इस्तेमाल करें। यह आपको पिंपल से बचाएगा। जिससे त्वचा पर झुर्रियां कम पड़ सकती हैं।
ड्राई स्किन
ड्राई त्वचा है, तो ह्यलूरोनिक एसिड युक्त हाइड्रेटिंग सीरम चूज करें। यह सीरम त्वचा की एजिंग मार्क्स छिपाने का कार्य करता है।
फेस सीरम ऐसे लगाएं
- सबसे पहले चेहरे को अच्छे से वॉश कर लें और अब उसकी दो बूंद हथेलियों पर लेकर एक साइड के गाल पर लगाना शुरु करें। इसके बाद गाल पर भी इसे लगाएं और इस तरह से इसे पूरे चेहरे पर लगाएं।
- यदि सीरम गाढ़ा है, तो इसकी बूंदें हथेलियों पर लेकर चेहरे पर लगाएं।
- सीरम लगाते समय हल्के हाथ से थपथपाते हुए लगाएं। इसको अधिक न लगाएं, ऐसा करने से फेस सीरम त्वचा में अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाएगा।
- फेस सीरम ऐसा चूज करें, कि विटामिन-सी युक्त हो, क्योंकि यह त्वचा के लिए काफी बेहतरीन माना जाता है। इसे लगाने से त्वचा टाइट होती है। इसके अलावा ह्यलूरोनिक एसिड युक्त सीरम त्वचा में खिंचाव और लचीलेपन में मदद करता है। वहीं, चेहरे पर घाव भी तेजी से भरता है।
अन्य न्यूज़













