Navratri में Garba के लिए सही Footwear कैसे चुनें, ये आसान टिप्स आएंगे काम

नवरात्रि में गरबा खेलते समय पैरों में दर्द और छालों से बचने के लिए सही फुटवियर चुनना जरूरी है। इसके लिए हील्स के बजाय एंटी-स्लिप रबर सोल वाले आरामदायक फ्लैट जूते चुनें। राजस्थानी जूती, कोल्हापुरी चप्पल या स्नीकर्स पहनकर आप बिना परेशानी पूरी रात आराम से गरबा का आनंद ले सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे हम सभी गरबा और डांडिया नाइट्स की तैयारियों में लगे हुए। अगर आप इन नौ दिनों में धूमधाम से डांडिया खेलने के लिए बड़े-बड़े पंडालों में जाती हैं। नौ दिनों तक महिलाएं एक से बढ़कर एक खूबसूरत चनिया-चोली के साथ डिजाइनर फुटवियर पहनती हैं, लेकिन कई बार गलत फुटवियर चुनते ही पैरों में छाले, दर्द और सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इस तरह की प्रॉब्लम आपके त्योहार का पूरा मजा किरकिरा कर सकती है।
गरबा के लिए कम्फर्टेबल फुटवियर कैसे चुनें?
घंटों तक गरबा करने के लिए सबसे जरुरी है आरामदायक और स्टाइलिश फुटवियर की तलाश में हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा। चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कुछ आसान टिप्स, जिनकी मदद से परफेक्ट और कंफर्टेबल फुटवियर चुन सकती हैं।
फुटवियर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- गरबा नाइट्स में आरामदायक फुटवियर पहनने के लिए सबसे पहले सोल को देखें। ध्यान रहे कि ऐसे जूते या मोजड़ी खरीदें जिनका सोल रबर या एंटी-स्लिप हो, जिससे गरबा खेलते समय वक्त आपके पैर न फिसलें और पैरों में दर्द भी न हो।
- यदि आप पैरों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं, तो आप हील्स पहनने की सोच रही हैं, तो इससे पैरों में तेज दर्द हो सकता है और आपको असहज महसूस होगा। गरबा खेलते समय फ्लैट फुटवियर ही पहनें।
- इस बात का ध्यान रखें कि बहुत ही ज्यादा बंद और मोटे मटेरियल वाले जूते या फुटवियर पहनने से बचें, क्योंकि कई बार पैरों की हवा नहीं मिलती और पसीने की वजह से परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, हमेशा अपनी सही साइज से थोड़ा ढीला फुटवियर पहनें, ज्यादा टाइट जूते पहनने से आप खुलकर गरबा नहीं खेल पाएंगे।
गरबा नाइट्स के लिए बेस्ट फुटवियर ऑप्शंस कौन से हैं?
- गरबा नाइट के लिए सबसे आरामदायक और ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए आप चनिया चोली के साथ एम्ब्रॉयडरी वाली राजस्थानी जूती ट्राई कर सकते हैं। इसके अंदर आप सॉफ्ट कुशनिंग पैड या सॉफ्ट सोल लगवा सकते हैं।
- आप चाहे तो कोल्हापुरी चप्पल को भी ट्राई कर सकते हैं। आपका पूरा दिन आरामदायक रहने वाला है। इतना ही नहीं, यह आपके लुक को और भी स्टाइलिश बना देगा। वैसे लंबे समय तक चलने और डांस करने के लिए यह बहुत ही कंफर्टेबल होती है।
- यदि आप ट्रेडिशनल चप्पल नहीं पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए ट्रेंडी स्नीकर्स या वेजेस भी बेस्ट हो सकते हैं। यह आपको एक मॉर्डन फ्यूजन लुक देगा। जिसके पहनकर आप बिना किसी थकान के पूरी रात आराम से गरबा खेल सकते हैं।
अन्य न्यूज़













