बी प्राक की आवाज में दुर्गामती का पहला गाना रिलीज, रोमांटिक अंदाज में दिखे भूमि और करण

Bhumi Pednekar and Karan Kapadia
रेनू तिवारी । Nov 28 2020 5:22PM

भूमि पेडनेकर-स्टारर दुर्गामती : द मिथ का पहला लव सॉन्ग रिलीज हो गया है। गाने का टाइटल बरस-बरस है। गाने में भूमि और करण कपाड़िया हैं।

भूमि पेडनेकर-स्टारर दुर्गामती : द मिथ का पहला लव सॉन्ग रिलीज हो गया है। गाने का टाइटल बरस-बरस है। गाने में भूमि और करण कपाड़िया हैं। यह गीत फिल्म में हमें भूमि और करण की प्रेम कहानी की कड़ी को दिखाता है। गाने की शुरूआत में आप देखेंगे कि करण ने एक भीड़ से भूमि की रक्षा है और उन्हें बचाया। रोमांटिक ट्रैक बी प्राक द्वारा गाया गया है, और तनिष्क बागची द्वारा लिखित है। गीत के लिए अतिरिक्त स्वर अल्तमश फरीदी द्वारा दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: फिल्म कुली नंबर 1 का ट्रेलर रिलीज, सलमान खान के बाद गोविंदा को कॉपी करते दिखें वरुण धवन   

हाल ही में, निर्माताओं ने दुर्गामती: द मिथ का ट्रेलर जारी किया गया था, जिससे कई प्रशंसक प्रभावित हुए। ट्रेलर में, हम भूमि को एक उग्र अवतार में देखते हैं। दुर्गामती: द मिथ तेलुगु-तमिल फिल्म भागमाथी की रीमेक है। फिल्म का निर्देशन जी अशोक कर रहे हैं।  मूल फिल्म में अनुष्का शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें: प्रभास की राह पर तेलुगु सुपरस्टार बेलमकोंडा, राजमौली की फिल्म से करेंगे बॉलीवुड में एंट्री!  

दुर्गामती: द मिथ अक्षय कुमार द्वारा सह-निर्मित है। इसमें अरशद वारसी, जिशु सेनगुप्ता और माही गिल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह 11 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़