बॉलीवुड का कास्टिंग डायरेक्टर हुआ गिरफ्तार, चलाता था सेक्स रैकेट

bollywood-s-casting-director-arrested-used-to-run-sex-racket
[email protected] । Jan 15 2020 6:16PM

मुंबई पुलिस ने सेक्स रैकट से कथित तौर पर जुड़े बॉलीवुड के एक कास्टिंग निर्देशक गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि एक पुख्ता सूचना पर सामाजिक सेवा शाखा ने मंगलवार को 32 वर्षीय नवील प्रेमलाल आर्य को गिरफ्तार किया। वह दो पीड़ितों का 60-60 हजार रुपये में सौदा कर रहा था।

मुंबई। मुंबई पुलिस ने सेक्स रैकट से कथित तौर पर जुड़े बॉलीवुड के एक कास्टिंग निर्देशक को उपनगरीय वर्सोवा से गिरफ्तार कर एक मेकअप कलाकार और जूनियर कलाकार को बचाया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: फ्लाईट में पूर्व बॉलिवुड अभिनेत्री से छेड़छाड़ के आरोपी विकास सचदेव को तीन साल की सजा

एक अधिकारी ने बताया कि एक पुख्ता सूचना पर सामाजिक सेवा शाखा ने मंगलवार को 32 वर्षीय नवील प्रेमलाल आर्य को गिरफ्तार किया। वह दो पीड़ितों का 60-60 हजार रुपये में सौदा कर रहा था। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पिछले कुछ महीनों से यह रैकट चल रहा था और कई मॉडल व बॉलीवुड के कलाकार इसमें शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Mr.लेले फिल्म का पोस्टर आउट, कुछ ऐसे अंदाज में दिखे वरूण धवन

सामाजिक सेवा शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक संदेश येओले ने बताया कि बचाई गई दोनों महिलाएं पश्चिम बंगाल की हैं। वे दिल्ली में इस रैकेट से जुड़े दलाल अश्विन कुमार के संपर्क में थी जिसने उन्हें मुंबई भेजा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में आर्य के दो और सहयोगी वांछित हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इसे भी देखें-एक किताब ने खोले लता मंगेशकर की जिंदगी के गहरे राज़ | lata mangeshakr slow poison

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़