सलमान खान के साथ पनवेल में धान की बुआई कर रही हैं गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, देखें तस्वीरें

gg
रेनू तिवारी । Jul 18 2020 12:44PM

सलमान खान की गर्लफ्रेड यूलिया वंतूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमेंं वह खेत में पौधे लगाती नजर आ रही हैं। यूलिया खेत में जो पोधे लगा रही है वो धान के पौधे हैं। धान से चावल बनता है।

सलमान खान की गर्लफ्रेड यूलिया वंतूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमेंं वह खेत में पौधे लगाती नजर आ रही हैं। यूलिया खेत में जो पोधे लगा रही है वो धान के पौधे हैं। धान से चावल बनता है। यूलिया ने अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- मैंने बचपन में अपनी गर्मी की छुट्टियां कंट्री साइड गुजारी हैं। जहां मैं अपने ग्रैंडपैरंट्स के साथ बीज बोने, खेतों पर काम करने और जानवरों की देखभाल करती थी। इससे पहले मैंने कभी धान नहीं बोए थे, यह मेरे लिए नया अनुभव है।' 

इसे भी पढ़ें: सोनाक्षी सिंहा का फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया से फर्स्ट लुक आउट, लोग ने कििया बायकॉट 

इस तस्वीर में यूलिया ने लाल रंग का टॉप पहना हुआ हैं और वह पानी से भरे खेत में धान बो रही हैं। धान की बुआई से पहले पूरे खेत को पानी से सींच दिया जाता है और और खेत  में पानी भर दिया जाता है उसके बाद धान के पेड़ लगाए जाते हैं। यूलिया भी खेत में धान के पेड़ लगाती नजर आ रही हैं।

 

यूलिया वंतूर से पहले सलमान खान ने भी अपने सोशल मीडिया पर खेती करते हुए कीचड़ में सने हुए एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि किसानों का सम्मान करो। पिछले तीन महीने से सलमान खान अपने पनवेल वाले फार्महाउस में हैं। पनवेल में सलमान खान के साथ पूरी टीम है। सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया भी उनके साथ है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़