शाहरुख से मिलकर ममता ने जताई हमदर्दी, कहा- जीतने के लिए लड़ना होगा

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी ने कहा, महेश जी आपको भी निशाना बनाया गया और शाहरुख खान को भी। हमें जीतने के लिए लड़ना होगा, मुंह खोलना होगा।आप हमारा मार्गदर्शन करें और एक राजनीतिक पार्टी की तरह हमें सलाह दे ममता के इस बयान के बाद डायरेक्टर महेश भट्ट ने उन्हें उम्मीद की किरण बताया है।

पिछले कुछ दिन अभिनेता शाहरुख खान के लिए बहुत मुश्किल भरे थे। उनके बेटे को NCB ने ड्र्ग्स केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। आर्यन खान ने इस केस को लेकर जेल भी बंद थे। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

इसे भी पढ़ें: पवार से मिलीं ममता, UPA के अस्तित्व पर उठाए सवाल, बोलीं- भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ना जरूरी

इस केस के सामने आने के बाद शाहरुख खान की पब्लिक इमेज पर भी असर पड़ा। हालाकि फैन्स का एक तबका ऐसा भी था जो शाहरुख खान को लगातार सपोर्ट कर रहा था। इस मामले में सियासत भी खूब की गई। पार्टियों ने जमकर एक दूसरे कीचड़ भी उछाला। मामला अब शांत है,लेकिन शाहरुख खान एक बार फिर खबरों में हैं, आइये जानते हैं क्यों?

दरअसल ममता बनर्जी दो दिनों के दौरे पर मुंबई गई हैं। वहां उन्होंने शाहरुख खान से मुलाकात की और उनके प्रति हमदर्दी जताई है। ममता ने कहा कि शाहरुख खान को निशाना बनाया गया है। उन्होंने यहाँ सिविल सोसाइटी के मेंबर, नेताओं, पूर्व हाइकोर्ट के जजेज, सेलिब्रिटी, और लोगों की मौजूदगी में ये स्टेटमेंट दिया। ममता ने लोगों से अपील करते हुए उनका समर्थन और सलाह मांगी। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा क्रूर पार्टी कहा।

क्या कहा ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने कहा, महेश जी आपको भी निशाना बनाया गया और शाहरुख खान को भी। हमें जीतने के लिए लड़ना होगा, मुंह खोलना होगा।आप हमारा मार्गदर्शन करें और एक राजनीतिक पार्टी की तरह हमें सलाह दें। ममता के इस बयान के बाद डायरेक्टर महेश भट्ट ने उन्हें उम्मीद की किरण बताया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़