व्हाट्सएप चैट से खुली पोर्नोग्राफी बिजनेस की गुत्थी! शिल्पा के पति राज कुंद्रा बुरे फंसे

 Raj Kundra
रेनू तिवारी । Jul 20 2021 2:34PM

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कथित तौर पर पोर्न (अश्लील) फिल्मों का निर्माण करने और उन्हें कुछ ऐप के माध्यम से प्रसारित करने के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कथित तौर पर पोर्न (अश्लील) फिल्मों का निर्माण करने और उन्हें कुछ ऐप के माध्यम से प्रसारित करने के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कुंद्रा इस मामले के ‘‘मुख्य साजिशकर्ता’’ प्रतीत होते हैं। उन्होंने बताया कि कुंद्रा के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद उन्हें अपराध शाखा ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। 

अश्लील फिल्म निर्माण मामले में मुख्य साजिशकर्ता है राज कुंद्रा?

मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के माध्यम से उन्हें प्रसारित करने का मामला मुंबई अपराध शाखा में फरवरी 2021 में दर्ज किया गया था। हमने इस मामले में 19 जुलाई 2021 को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया, क्योंकि वह इसमें मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं। पुलिस ने अपने बयान में आगे बताया हमारे पास इस बारे में पर्याप्त सबूत हैं।’’ उपनगरीय मुंबई के मालवानी पुलिस स्टेशन में चार फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। एक महिला ने पुलिस से संपर्क किया था और अपनी शिकायत में कुछ आरोप लगाए थे, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इसे भी पढ़ें: आठ साल तक सलमान खान के लिए रिलेशनशिप में थी सोमी अली, बताई अलग होने की वजह

व्हाट्सएप से खुली पोर्नोग्राफी बिजनेस की गुत्थी!

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक राज कुंद्रा ब्रिटेन में रहने वाले प्रदीप बख्शी के रिश्तेदार हैं। उनकी एक यूके स्थित कंपनी भी है जिसका नाम केनरिन प्रोडक्शन हाउस है। प्रदीप बख्शी अपने रिश्तेदार और इस कंपनी के चेयरमैन होने के अलावा राज कुंद्रा के बिजनेस पार्टनर भी हैं। कुंद्रा और बख्शी के बीच विस्फोटक व्हाट्सएप चैट से पता चलता है कि पैसे का लेन-देन कैसे किया गया और अश्लील सामग्री के माध्यम से बड़ी कमाई की गई। यह व्हाट्सएप पर एक समूह चैट है जिसमें अन्य नाम भी बातचीत में शामिल हैं।


 

राज कुंद्रा अप्रत्यक्ष रूप से हैं कंपनी के मालिक और निवेशक 

कथित तौर पर, राज कुंद्रा अप्रत्यक्ष रूप से इस कंपनी के मालिक और निवेशक भी हैं। यह पता चला है कि राज कुंद्रा के पूर्व पीए (निजी सहायक) उमेश कामत भारत में केनरिन प्रोडक्शन हाउस के प्रतिनिधि के रूप में काम करते थे और इस कंपनी ने कई एजेंटों को पोर्न फिल्मों के लिए अनुबंध दिया और फंडिंग की सुविधा प्रदान की। विवादास्पद मॉडल-अभिनेत्री गहना वशिष्ठ और उमेश कामत ने केनरिन प्रोडक्शन हाउस द्वारा नियंत्रित पोर्न फिल्में बनाईं। एक ही कंपनी उन्हें अलग-अलग तरह की पोर्न फिल्म बनाने के लिए एडवांस पेमेंट देती थी।

अग्रिम भुगतान प्राप्त करने के बाद, गहना और कामत अश्लील फिल्में बनाने के अपने काम पर लग जाते थे और ईमेल आईडी के माध्यम से केनरिन प्रोडक्शन हाउस को ऐसी सामग्री भेजते थे। उनके द्वारा लिंक भेजे जाने के तुरंत बाद, क्रमशः उनके खातों में धन हस्तांतरित किया गया। इन अश्लील फिल्मों को सोशल मीडिया ऐप हॉटशॉट पर अपलोड किया गया था। इसी पोर्नोग्राफी मामले में जांच के दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच को यह भी जानकारी मिली कि केनरिन प्रोडक्शन हाउस देश भर के विभिन्न एजेंटों के माध्यम से पोर्नोग्राफी और इस तरह की सामग्री के वित्तपोषण के कारोबार में शामिल है।

इसे भी पढ़ें: मोटापे की रेस में फरहान अख्तर बॉलीवुड 'खान' को दे रहे हैं कांटे की टक्कर, जाने कौन निकला आगे?  

राज कुंद्रा की हुई गिरफ्तारी 

मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के माध्यम से उन्हें प्रसारित करने का मामला मुंबई अपराध शाखा में फरवरी 2021 में दर्ज किया गया था। हमने इस मामले में 19 जुलाई 2021 को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया, क्योंकि वह इसमें मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं। पुलिस ने अपने बयान में आगे बताया हमारे पास इस बारे में पर्याप्त सबूत हैं।’’ उपनगरीय मुंबई के मालवानी पुलिस स्टेशन में चार फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। एक महिला ने पुलिस से संपर्क किया था और अपनी शिकायत में कुछ आरोप लगाए थे, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

फरवरी 2021 से ही हो रही हैं अश्लील फिल्म निर्माण करने की जांच

महिला की शिकायत के बाद इस मामले की जांच हुई। राज कुंद्रा पर इस आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और अपराध शाखा को मामला सौंपा दिया गया है। इससे पहले भी अश्लील फिल्म बनाने के संबंध में मामले दर्ज किए थे, जिनमें एक अभिनेत्री और कुछ अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। अधिकारी ने अपने बयान में यह भी कहा, ‘‘हम राज कुंद्रा के खिलाफ मामले की जांच करेंगे और यह पता लगाएंगे कि क्या इस मामले और पहले दर्ज किए गए अश्लील फिल्म संबंधी मामलों में कोई संबंध है? कुंद्रा के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 420 (धोखाधड़ी), 34 (सामान्य इरादा), 292 और 293 (अश्लील विज्ञापन से संबंधित) और आईटी अधिनियम एवं महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी बताती है कि अब अपने देश में पोर्न एक इंडस्ट्री का रूप लेती जा रही है। दुनियाभर की पॉर्न इंडस्ट्री करीब 100 बिलियन डॉलर से कहीं ज्यादा की है। भारत में कोई पॉर्न इंडस्ट्री नहीं है लेकिन बावजूद इसके गैरकानूनी तरीके से फिल्में देखी जाती हैं। यदि कोई भी व्यक्ति भारत देश में इस तरह का कोई कृत्य करता हुआ पाया जाता है तो उसपर आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाता है। जिसके बाद अदालत उसे निर्णय सुनाती है और सजा होती है। 

पिछले कुछ सालों में पोर्नोग्राफी का व्यापार खूब बढ़ गया है। इसके दायरे में ऐसे फोटो, वीडियो, ऑडियो और संदेश आते हैं जो कि यौन कृत्यों पर आधारित होते हैं और उनमें नग्नता दिखाई जाती है। ऐसी सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक ढंग से प्रकाशित करने या किसी को भेजने पर एंटी पोर्नोग्राफी लॉ लागू होता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़