रामायण: दुनिया का पहला रैपर था रावण, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पढ़ा था ये रैप

रावण भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त था। उसने शिव के दर्शन के लिए बड़ी तपस्या की थी। इस दौरान रावन ने शिव तांडव का भी जाप किया था। टेलीविजन पर रामायण के टेलीकास्ट के दौरान रावण का वध हो गया है ऐसे में रावण के द्वारा पढ़ा गया शिव तांडव सोशल मीडिया पर काफी वायरस हो रहा है।
रामायण को दूरदर्शन ने एक बार फिर टेलीकास्ट करके लोगों के सामने मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कहानी और उनकी वीरगाथा को दोहरा दिया। भगवान विष्णु ने धरती पर राक्षस को मारने के लिए श्री राम के रूप में मानव अवतार लिया था। श्री राम ने रावण का वध करके सच की जीत को अमर कर दिया। रावण भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त था। उसने शिव के दर्शन के लिए बड़ी तपस्या की थी। इस दौरान रावन ने शिव तांडव का भी जाप किया था। टेलीविजन पर रामायण के टेलीकास्ट के दौरान रावण का वध हो गया है ऐसे में रावण के द्वारा पढ़ा गया शिव तांडव सोशल मीडिया पर काफी वायरस हो रहा है।
इसे भी पढ़ें: बालीवुड अभिनेताओं ने कोविड-19 से मुक्त हो चुके लोगों से ब्लड डोनेट करने का अनुरोध किया
रामायण से रावण की एक छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरस हो रही है जिसमें रावण शिव की आराधना करते हुए शिव तांडव का जाप कर रहा है। रावण की ये भक्त लोगों को खूब पसंद आ रही है। देखते-देखते ये क्लिप काफी शेयर की जा चुकी है। क्लिप में दिखाया गया है कि रावण शिवलिंग के सामने बैठा है। रावण के चेहरे पर उसका अभिमान साफ देखा जा सकता है। राक्षस होने के बावजूद रावण नारायण और शिव का बहुत बड़ा भक्त था। क्पिल में रावण शिवलिंग के सामने बैठकर शिव तांड़व पड़ रहा है।
आप भी देखें ये वीडियों-
The world’s first rapper was born in 7500 BC. #Ramayan #Raavan #DDNational pic.twitter.com/8nt6btHkN3
— Brijesh Kapoor (@brijesh_kapoor) April 16, 2020
सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर करते हुए लोग ये कह रहे हैं कि भारत का पहला रैपर रावण था। रावण ने ही शिव के लिए शिव तांडव को रैप किया था। दूसरे यूजर ने भी ऐसी ही वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया के पहले रैपर का जन्म 7500 ईसा पूर्व में हुआ था।'
आपको बता दें कि इस समय टेलीविजन पर कास्ट हो रही रामायण में रावण का वध करके भगनाव राम वापस अयोध्या लौट गये हैं और उन्होंने आयोध्या का सिंहासन ग्रहण कर लिया है। इसके बाद अब लव-कुश कांड शुरू किया जाएगा।
अन्य न्यूज़












