शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान से की थी बेवफाई! क्या प्रियंका चोपड़ा थी वहज?

bb
रेनू तिवारी । Jul 14 2020 5:41PM

कहते है कि दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस थे। ये पहली बार था जब शाहरुख खान का नाम किसी को एक्ट्रेस के साथ इस तरह जुड़ा हो। खबरे तो यहां तक थी कि शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान से तलाक लेने के बारे में भी सोच लिया था।

बॉलीवुड सितारों की जिंदगी सेलेब्रिटी बनने का बाद पूरी तरह से  ओपन हो जाती हैं। मीडिया और सेलेब्स के फैंस उनका पीछा कहीं नहीं छोड़ते। सितारे लाख अपनी निजी जिंदगी को छुपाने की भी कोशिश करते हैं लेकिन वह किसी न किसी कारण से सबके सामने आ ही जाती हैं। कई बार तो सेलेब्स के करीबी ही मीडिया से काफी बातें बता देते हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई प्रेम कहानियां हैं जिनकी गॉसिप से मैगजीन भर जाया करती थी। ये खबरे मनोरंजन की दुनिया में पहले नंबर पर हैडलाइन बनाती थी। बॉलीवुड में कई प्रेम प्रसंग और किस्से हैं। कुछ को अफवाह के रूप में टैग किया जाता है जबकि कुछ सितारों ने सार्वजनिक रूप से अपने संबंधों के बारे में स्वीकार किया हैं। इसी तरह, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर ने भी फिल्म डॉन की शूटिंग के दौरान खूब सुर्खियां बटौरी थी। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की याद में रिया चक्रवर्ती ने अपना WhatsApp DP बदला, तस्वीर में दोनों साथ खुश दिखे

कहते है कि दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस थे। ये पहली बार था जब शाहरुख खान का नाम किसी को एक्ट्रेस के साथ इस तरह जुड़ा हो। खबरे तो यहां तक थी कि शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान से तलाक लेने के बारे में भी सोच लिया था लेकिन वह अपने बच्चों के कारण ये कदम नहीं उठा पाये। प्रियंका चोपड़ा भी शाहरुख को लेकर काफी इमोशनल थी। शाहरुख खान ने गौरा खान से 26 अगस्त 1991 में शादी की थी दोनों की शादी को 22 साल का समय बीत चुका था। शाहरुख खान के बच्चे भी सब कुछ समझ सकते थे। शाहरुख काफी दुविधा में थे। 

 

प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के लव अफेयर की खबरे अब गौरी खान को भी पता चल चुकी थी। शाहरुख खान से गौरी ने इस विषय पर बात की और फैसला लेने के लिए कहा। शाहरुख खान ने अपने बच्चों के कारण परिवार के साथ रहने का फैसला किया। कहते है कि इस सीन के बाद गौरा खान से शाहरुख खान को प्रियंका से किसी भी तरह का रिश्ता न रखने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने शाहरुख खान को उन्होंने प्रियंका के साथ किसी फिल्म में भी काम करने से रोक दिया। गौरी खान ने उस हर दोस्त से कट ऑफ कर लिया जिसकों प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के अफेयर के बारे में जानकारी थी। इन दोस्तों में करण जौहर भी शामिल थे।  

 

इसे भी पढ़ें: सारा अली खान के परिवार सहित पूरे स्टाफ का हुआ कोरोना टेस्ट, सामने आयी ये रिपोर्ट 

सालों बाद, एक साक्षात्कार में, प्रियंका ने अपने पूर्व-प्रेमी के बारे में  बात करते हुए शाहरुख खान से अपने लव अफेयर पर बात की। प्रियंका ने शाहरुख का नाम नहीं लिया लेकिन जो बात उन्होंने बताई उससे ये साफ था कि प्रियंका चोपड़ा शाहरुख खान के बारे में बात कर रही हैं।  साक्षात्कार में, PeeCee ने बताया कि कैसे वह अभी भी अपने पूर्व प्रेमी की हूडि का उपयोग कर रही थी और उसमें भावनाएँ जुड़ी हुई थीं। प्रियंका की ये हुडी शाहरुख खान इससे पहले अलग-अलग मौकों पर एक ही हुडी पहने हुए स्पॉट किए गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़