Shraddha Kapoor ने EETHA के लिए ली 15 करोड़ की भारी-भरकम फीस, फिर भी Title Controversy में फंसी फिल्म

Shraddha Kapoor
Instagram
एकता । Jul 2 2026 12:43PM

श्रद्धा कपूर अपनी अगली बायोपिक 'ईथा' में लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाने के लिए 15 करोड़ की मोटी फीस ले रही हैं, जो उनकी पिछली फिल्मों से काफी ज्यादा है। मेकर्स का मानना है कि यह दमदार भूमिका श्रद्धा के करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी, इसलिए यह फीस जायज है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ईथा को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह महाराष्ट्र की मशहूर लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। खबरों की मानें तो इस दमदार रोल के लिए श्रद्धा कपूर ने मेकर्स से मोटी रकम मांगी है।

फीस में किया भारी इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा कपूर ने अपनी इस नई फिल्म के लिए अपनी फीस काफी बढ़ा दी है। उन्होंने ईथा के लिए करीब 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन का मानना है कि विठाबाई की यह बायोपिक श्रद्धा के करियर को एक नया मोड़ दे सकती है, इसलिए उन्हें दी गई यह रकम बिल्कुल सही है। आपको बता दें कि इससे पहले श्रद्धा को फिल्म स्त्री 2 के लिए 5 करोड़ और तू झूठी मैं मक्कार के लिए 7 करोड़ रुपये मिले थे।

इसे भी पढ़ें: Mumbai की बारिश में डूबा TV एक्ट्रेस Ashnoor Kaur का 4 करोड़ का आशियाना

रिलीज से पहले नाम पर शुरू हुआ विवाद

फिल्म की चर्चा के साथ ही यह विवादों में भी घिर गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग ने फिल्म के नाम यानी ईथा पर आपत्ति जताई है। पार्टी के सदस्यों और विठाबाई के परिवार का कहना है कि ईथा नाम रखने से विठाबाई की पहचान को नुकसान पहुंच सकता है। उनका सवाल है कि फिल्म का नाम सीधे विठा या विठाबाई क्यों नहीं रखा गया? आपको बता दें कि इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़