बंगाली फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी कोविड-19 से हुए संक्रमित

दिग्गज बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए है।एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 80 वर्षीय चटर्जी की तबियत खराब थी और मंगलवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
कोलकाता। दिग्गज बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिनेता को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसे भी पढ़ें: Covid-19: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया कोरोना वायरस से जंग जीत कर अस्पताल से घर लौटीं
एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 80 वर्षीय चटर्जी की तबियत खराब थी और मंगलवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया, “सोमवार को उनके नमूनों की जांच की गई और आज सुबह जांच की रिपोर्ट आयी।
अन्य न्यूज़














