इन दिनों क्या कर रही हैं फराह नाज, साल 2005 में शादी के बाद हो गई थीं गायब

farha naaz

फराह नाज ने अपने फिल्मी करियर के दौरान बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा उनके गुस्सैल स्वभाव के लिए जाना जाता था। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं इन दिनों कहां हैं बॉलीवुड की यह मशहूर अदाकारा।

बॉलीवुड अभिनेत्री फराह नाज अपने समय की मशहूर अदाकारा रही हैं। इंडस्ट्री में उन्हें उनके दमदार अभिनय के लिए पहचाना जाता है। फराह नाज ने अपने फिल्मी करियर के दौरान बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा उनके गुस्सैल स्वभाव के लिए जाना जाता था। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है कि बॉलीवुड की यह मशहूर अदाकारा इन दिनों कहां हैं। कहा तो यह तक जाता था कि किसी को कुछ पता नहीं होता था कि वह कब किस पर हाथ उठा देंगी। आपको बता दें कि फराह नाज को लेकर कई बार खबरें तो यह तक आईं कि उन्होंने एक पार्टी के दौरान एक प्रोड्यूसर पर हाथ उठा दिया था। 

इसे भी पढ़ें: ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज सिनेमाघरों के फिर से खुलने पर निर्भर करती है: रोहित शेट्टी 

शादी के 7 साल बाद विंदु ने दारा से लिया था तलाक

फराह नाज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तबू की बड़ी बहन हैं। फराह नाज ने विंदु दारा सिंह से शादी की थी। हालांकि उनकी यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। विंदु दारा सिंह के पिता दारा सिंह इस शादी के खिलाफ लेकिन फिर भी दोनों ने शादी की और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। फराह नाज और विंदु दारा सिंह की शादीशुदा जिंदगी में बढ़ती दिक्कतों के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। शादी के 7 साल बाद विंदु दारा सिंह से तलाक लेने के बाद फराह नाज ने सुमित सहगल संग शादी रचाई। 

इसे भी पढ़ें: तेलुगू फिल्म 'Mission Impossible' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी तापसी पन्नू 

शादी के बाद बॉलीवुड से हुई थीं गायब

फिलहाल वह अपने पति के साथ मुंबई में रहती हैं और उनके साथ डबिंग कंपनी के काम में हाथ बटाती है। फराह और सुमित का एक बेटा भी है। वहीं आपको बता दें कि फराह को लेकर खबरें तो यह भी थी कि एक बार उन्होंने चंकी पांडे को जोरदार तमाचा जड़ दिया था। फराह ने अपने फिल्म करियर में की शुरुआत फिल्म फासले से की थी। इसके बाद उन्होंने मरते दम तक, नसीब अपना अपना, लव 86, ईमानदार और घर-घर की कहानी जैसी कई फिल्मों में काम किया। इसके बाद साल 2005 में फराह शादी कर बॉलीवुड से गायब हो गई थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़