Top 10 Breaking News 17 April 2026 | Women's Reservation Bill | Sanjeev Arora Money Laundering Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Breaking News 17 April 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Breaking News 17 April 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को पंजाब के मंत्री और विधायक संजीव अरोड़ा, उनके सहयोगियों और कारोबारी साझेदारों से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी ली। यह तलाशी कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की चल रही जाँच के तहत की गई। अधिकारियों के अनुसार, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों के तहत गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर में 13 जगहों पर छापे मारे गए। तलाशी में अरोड़ा, उनके बेटे काव्य अरोड़ा, और साथ ही कारोबारी सहयोगी हेमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के आवास और कार्यालय शामिल थे।
संसदीय इतिहास में नया अध्याय: हरिवंश लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के उपसभापति
भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, वरिष्ठ पत्रकार और राजनेता हरिवंश नारायण सिंह को शुक्रवार को लगातार तीसरी बार निर्विरोध राज्यसभा का उपसभापति चुन लिया गया। विपक्ष द्वारा कोई उम्मीदवार न उतारे जाने के कारण चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई, जो सदन में उनके प्रति भरोसे और सम्मान को दर्शाता है।राजनीति
Delimitation पर गरजे Udhayanidhi Stalin, बोले- यह लड़ाई Tamil Nadu vs Delhi की है
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी निर्वाचन क्षेत्र से डीएमके उम्मीदवार उदयनिधि स्टालिन ने लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए किए जा रहे परिसीमन को लेकर एनडीए की कड़ी आलोचना की। गृह मंत्री अमित शाह ने इससे पहले दक्षिणी राज्यों के साथ किसी भी तरह के भेदभाव न होने का आश्वासन देते हुए कहा था कि लोकसभा में तमिलनाडु की सीटें 39 से बढ़कर 59 हो जाएंगी। हालांकि, उदयनिधि स्टालिन का दावा है कि संसद के निचले सदन में तमिलनाडु की सीटें 47 ही तय रहेंगी।
Mamata Banerjee का BJP पर बड़ा हमला, NIA से बम धमाका कराकर युवाओं को फंसाने का Plan
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि विपक्ष की योजना NIA को लाना, बम धमाका करना और फिर इसका इल्ज़ाम किसी और पर मढ़ देना है। दिनहाटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता ने चेतावनी दी कि राज्य के बाहर से आए लोगों का इस्तेमाल अशांति फैलाने और मतदान प्रक्रिया नज़दीक आते ही स्थानीय युवाओं की गिरफ्तारी करवाने के लिए किया जा सकता है।
मैं हाल ही में हटाया गया Deputy Leader हूं..., Rajya Sabha में Raghav Chadha का AAP पर तंज
आप सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को राज्यसभा में बोलने के लिए खड़े होते ही अपनी ही पार्टी पर कटाक्ष किया, जिसके साथ हाल ही में उनका सार्वजनिक तौर पर काफी मतभेद हुआ है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के नेता सदन में उपस्थित नहीं हैं। जाहिर तौर पर उनका इशारा AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की ओर था। उन्होंने आगे कहा कि मेरी पार्टी के नवनियुक्त उपनेता भी सदन में उपस्थित नहीं हैं। उनका इशारा अशोक कुमार मित्तल की ओर था, जो उद्योगपति-राजनेता और चड्ढा की तरह पंजाब से सांसद हैं।
'इतिहास रचने का अवसर', Nari Shakti Vandan Bill पर Vote से पहले PM Modi ने सभी दलों से मांगा समर्थन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में तीनों विधेयकों पर होने वाले महत्वपूर्ण मतदान से पहले विपक्ष से समर्थन मांगा है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा चल रही है। कल रात भी एक बजे तक चर्चा चली है। जो भ्रम फैलाए गए, उनको दूर करने के लिए तर्कबद्ध जवाब दिया गया है। हर आशंका का समाधान किया गया है। जिन जानकारियों का अभाव था, वो जानकारियां भी हर सदस्य को दी गई हैं। किसी के मन में विरोध का जो कोई भी विषय था, उसका भी समाधान हुआ है।
'Magician पकड़ा गया', PM Modi पर Rahul Gandhi के बयान से BJP आगबबूला, माफी की मांग की
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जादूगर कहकर सदन में हंगामा खड़ा कर दिया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। महिला आरक्षण विधेयक पर बहस को संबोधित करते हुए गांधी ने भाजपा पर देश का चुनावी नक्शा बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप (भाजपा) देश की राजनीति में जो हो रहा है उससे डरे हुए हैं, अपनी ताकत के कम होने से डरे हुए हैं, और इसलिए भारत का राजनीतिक नक्शा बदलने की कोशिश कर रहे हैं। आपने असम और जम्मू-कश्मीर में ऐसा किया, और अब सोच रहे हैं कि आप पूरे भारत में ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको संविधान में संशोधन की जरूरत है।राजनीति
खौफनाक: बस्ती में रसगुल्ला खाने पर 11 साल के मासूम को जलते तंदूर में फेंका, हालत नाजुक
त्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र से एक रूह कँपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक शादी समारोह में भोजन कर रहे 11 वर्षीय बच्चे को सिर्फ इसलिए जलते तंदूर में फेंक दिया गया क्योंकि वह बार-बार रसगुल्ला निकाल रहा था। इस अमानवीय कृत्य में बच्चा बुरी तरह झुलस गया है और उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। यह घटना 15 अप्रैल की रात मलौली गोसाईं गाँव में एक शादी समारोह के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार, गोंडा जिले का रहने वाला 11 वर्षीय चमन उर्फ अमर अपने ननिहाल बाघानाला (बस्ती) में रह रहा था। वह अपनी नानी के साथ इस शादी समारोह में शामिल होने आया था।
India in UN on Hormuz | बर्दाश्त नहीं करेंगे...संयुक्त राष्ट्र में गजब ही भड़क गया भारत
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और खासकर ईरान से जुड़े हालात पर कड़ा और साफ संदेश दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पी हरीश ने स्थिति पर चिंता जताते हुए संतुलित लेकिन मजबूत बयान रखा। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी 2026 से ईरान और खारी क्षेत्र में शुरू हुए संघर्ष के बाद से भारत लगातार चिंतित है। भारत ने सभी देशों से अपील की है कि वह संयम बरतें। हालात को और ना बिगाड़े और आम नागरिकों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखें।
India-Pakistan फिर भिड़े! Delimitation Bill को लेकर बौखलाए पाक को MEA ने दिया करारा जवाब
भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर को लेकर एक बार फिर तीखी बयानबाजी सामने आई है। भारत सरकार ने संसद में पेश परिसीमन विधेयक 2026 पर पाकिस्तान की आपत्तियों को सिरे से खारिज करते हुए उसे कड़ा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।
अन्य न्यूज़















