105 गुना सब्सक्राइब हुए Augmont Enterprises IPO की धमाकेदार एंट्री, मार्केट कैप 8294 करोड़ रुपये पहुंचा

Augmont Enterprises
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

एकीकृत सोना और चांदी मंच ऑगमोंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। बीएसई पर 956 रुपये पर सूचीबद्ध होने के बाद शेयर अंत में 15.19 प्रतिशत चढ़कर 907.75 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर भी यह 15.24 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ, जिससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,294.43 करोड़ रुपये पहुंच गया।

एकीकृत सोना और चांदी मंच ऑगमोंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर सोमवार को 788 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 15 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी शेयर 956 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 21.31 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के दौरान यह 29.31 प्रतिशत बढ़कर 1,019 रुपये तक पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक तनाव और तेल की कीमतों में उछाल से सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरा

अंत में यह 15.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 907.75 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर कंपनी का शेयर 961 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 21.95 प्रतिशत अधिक है। अंत में यह 15.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 908.15 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,294.43 करोड़ रुपये रहा। ऑगमोंट एंटरप्राइजेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 105.78 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 825 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 750 से 788 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

इसे भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में Sensex 226 अंक और Nifty 120 अंक गिरा, वैश्विक बाजार में कमजोरी का दिखा असर

आईपीओ में 620 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए गए थे, जबकि 205 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़