Sensex 244 अंक लुढ़का, वैश्विक दबाव और मुनाफावसूली से Nifty भी फिसला

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली और घरेलू स्तर पर मुनाफावसूली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक लाल निशान में आ गए। बीएसई सेंसेक्स 243.95 अंक गिरकर 83,675.76 पर खुला, जबकि निफ्टी भी 110.10 अंक फिसलकर 25,672 के स्तर पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली और लगातार दो दिन की तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सकारात्मक शुरुआत के बावजूद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 243.95 अंक टूटकर 83,675.76 पर आ गया। इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 110.10 अंक गिरकर 25,672 पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और इंटरग्लोब एविएशन में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी रही। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.5 प्रतिशत टूट गया।

चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक भी लाल निशान में था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत गिरकर 92.34 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 10,308.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 2,327.26 अंक या 2.85 प्रतिशत उछला था और निफ्टी में 656.3 अंक या 2.61 प्रतिशत की तेजी आई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़