Jay Bajaj बने Bajaj Capital के नए प्रमुख, बोले- ग्राहकों के Lifelong Partner बनना हमारा लक्ष्य

वित्तीय सेवा कंपनी बजाज कैपिटल ने जय बजाज को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है, जो कंपनी के प्रौद्योगिकी-सक्षम वित्तीय परामर्श संगठन में परिवर्तन का नेतृत्व करेंगे। इस नियुक्ति का उद्देश्य नई डिजिटल पहलों के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करना और कंपनी की 60 साल की विरासत को मजबूत करना है।
वित्तीय सेवा कंपनी बजाज कैपिटल ने जय बजाज को प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा कि यह नेतृत्व परिवर्तन कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है। कंपनी 60 वर्ष से अधिक की भरोसेमंद विरासत को आगे बढ़ते हुए खुद को प्रौद्योगिकी-सक्षम और अंतर्दृष्टि-आधारित वित्तीय परामर्श संगठन में बदलने की दिशा में तेजी आगे बढ़ रही है।
जय बजाज ने कहा, ‘‘ आज के समय में वित्तीय योजना केवल धन या उत्पादों के प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों की जीवन यात्रा को समझने और उन्हें आत्मविश्वास व स्पष्टता के साथ उनके महत्वपूर्ण लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करने के बारे में है। हमारा लक्ष्य ग्राहकों के जीवन के हर चरण में उनका आजीवन भागीदार बनना है।’’
कंपनी ने कहा कि भविष्य में बजाज कैपिटल वित्तीय तैयारी, व्यक्तिगत सेवानिवृत्ति योजना और बेहतर ग्राहक अनुभव पर केंद्रित नई डिजिटल पहल शुरू करेगी। इस परिवर्तन के साथ, बजाज कैपिटल का लक्ष्य अपनी अग्रणी विरासत को मजबूत करना तथा ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक संबंधों को और सुदृढ़ बनाना है। साथ ही उनके जीवन के हर महत्वपूर्ण चरण में एक भरोसेमंद वित्तीय भागीदार बनना है।
अन्य न्यूज़














