MI vs KKR: मैदान में उतरते ही इतिहास रच देगी मुंबई इंडियंस, 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी

दरअसल, टी20 क्रिकेट के इतिहास में दुनियाभर में किसी भी टीम के सबसे ज्यादा मैच खेलने की बात करें तो पाकिस्तान की नेशनल टीम टॉप पर है। जिसने 303 मैच खेले हैं। वहीं समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब ने भी 202 मैच खेले हैं। अब आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की टीम भी इसी मामले में इतिहास रच देगी।
आज, 29 मार्च को आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और केकेआर आपस में भिड़ेंगे। वहीं इस मुकाबले में उतरते ही मुंबई इंडियंस इतिहास रच देगी। दरअसल, टी20 क्रिकेट के इतिहास में दुनियाभर में किसी भी टीम के सबसे ज्यादा मैच खेलने की बात करें तो पाकिस्तान की नेशनल टीम टॉप पर है। जिसने 303 मैच खेले हैं। वहीं समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब ने भी 202 मैच खेले हैं। अब आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की टीम भी इसी मामले में इतिहास रच देगी।
फिलहाल, मुंबई इंडियंस का ये 300वां टी20 मुकाबला होगा। इससे पहले कोई भी आईपीएल टीम ऐसा नहीं कर पाई है। मुंबई इंडियंस की टीम ने इससे पहले कुल 277 आईपीएल मैच पिछले 18 सीजन में खेले हैं। वहीं टीम ने 22 मुकाबले चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट में भी खेले हैं। कुल मिलाकर टीम अभी तक 299 मैच इस फॉर्मेट में खेली। केकेआर के खिलाफ मैदान पर उतरते ही हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली ये टीम इतिहास रचेगी। इससे पहले किसी भई आईपीएल टीम ने 300 टी20 मुकाबले नहीं खेले हैं। वहीं दुनियाभर में मुंबई इंडियंस तीसरी ऐसी टीम बनेगी जो 300 टी20 मैच किसी भी स्तर पर खेली है।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली दुनिया की टीमें
पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम- 303 मैच
समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब- 303 मैच
मुंबई इंडियंस- 299 मैच*
हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब- 296 मैच
आरसीबी- 287 मैच
अन्य न्यूज़















