IPL 2026: और कितने बैट लोगे.., मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से बैट लेकर भागे रिंकू सिंह, तिलक वर्मा ने पकड़ा- Video

Rinku Singh and Tilak verma
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 30 2026 7:02PM

रिंकू सिंह के आईपीएल के पिछले सीजन में दूसरे खिलाड़ियों के बैट लेने वाले मजाकिया वीडियो सामने आ चुके हैं। विराट कोहली के साथ भी रिंकू का एक वीडियो वायरल हुआ था। अब फिर आईपीएल 2026 शुरू होते ही रिंकू का बैट लेने का सिलसिला शुरू हो गया है।

मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ बेहतरीन जीत दर्ज कर आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की। इस मुकाबले को जीतकर मुंबई इंडियंस ने इतिहास भी रच दिया और वह ये आईपीएल इतिहास में रिकॉर्ड रन चेज भी रहा। इस मैच के बाद मुंबई के ड्रेसिंग रूम से एक मजाकिया वीडियो सामने आया, जिसमें रिंकू सिंह मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से बैट लेकर भागते हुए दिख रहे हैं। जहां तिलक वर्मा ने उन्हें पकड़ लिया। 

रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी मैच के बाद मुंबई इंडियंस के खेमे में नजर आए। इस दौरान एक बैट से रघुवंशी बॉल को डग करते भी दिखे। इसी दौरान रिंकू, सूर्या और तिलक समेत कई खिलाड़ी वहां मौजूद थे। फिर अचानक कुछ ही देर में रिंकू सिंह एक बैट लेकर मुंबई के खेमे से जाने लगे। फिर सभी ने उन्हें रोका और बैट रखने को कहा। लेकिन रिंकू ये कहते हुए वहां से जाने लगे कि मेरा बैट नहीं है, फिन एलन का बैट हे ये। 

इसके बाद तिलक वर्मा जब रिंकू से कहते हैं कि आओ, आओ इधर आओ दिखाओ। तब रिंकू नहीं रुकते हैं और बैट लेकर भागते हैं। इस दौरान वीडियो में धमाल मूवी का मशहूर डायलॉग, गोटी कलटी मार... भी बजता है। उसके बाद पीछे से तिलक वर्मा कहते हैं, अरे कितान बैट लेगा। मुंबई इंडियंस ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़