'हिटमैन' ने कैरेबियाई खिलाड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड, T20 अंतरराष्ट्रीय में लेफ्ट आर्म पेसर्स को छक्के जड़ने के मामले में दर्ज किया पहला स्थान

Rohit Sharma

'हिटमैन' ने 31 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 56 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में उन्होंने लेफ्ट आर्म पेसर्स की गेंद पर भी छक्का जड़ा। इसी के साथ ही वो लेफ्ट आर्म पेसर्स की गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के जड़के के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए। रोहित शर्मा ने कैरेबियाई खिलाड़ी इविन लुईस का रिकार्ड तोड़ दिया। जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय लेफ्ट आर्म पेसर्स को 17 छक्के जड़े हैं।

कोलकाता। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। आपको बात दें कि कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में 73 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले के हीरो 'अक्षर पटेल' रहे। जबकि 'रोहित शर्मा' को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड टूटे और बने भी। इनमें से एक रिकॉर्ड रोहित शर्मा ने कैरेबियाई खिलाड़ी को पछाड़ते हुए बनाया। 

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को भारत ने 73 रनों से हराया, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 3-0 से जीती अपनी पहली सीरीज 

'हिटमैन' ने 31 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 56 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में उन्होंने लेफ्ट आर्म पेसर्स की गेंद पर भी छक्का जड़ा। इसी के साथ ही वो लेफ्ट आर्म पेसर्स की गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के जड़के के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए। रोहित शर्मा ने कैरेबियाई खिलाड़ी इविन लुईस का रिकार्ड तोड़ दिया। जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय लेफ्ट आर्म पेसर्स को 17 छक्के जड़े हैं।

रोहित शर्मा ने इविन लुईस को रिकॉर्ड तोड़ते हुए 18 छक्के जड़ दिए हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान भी बन गए। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अपने 50 छक्के भी पूरे कर लिए। 

इसे भी पढ़ें: 4 साल तक प्लेइंग XI से रखा गया था दूर, टीम मैनेजमेंट को गलत साबित कर अब बन रहा जीत का हीरो 

दीपक ने की थी शानदार बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हम बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन हमारे निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे मैं खुश हूं। अगर आप दुनियाभर की टीमों पर गौर करो तो उनके पास निचले क्रम में भी अच्छे बल्लेबाज हैं। आठवें और नौवें नंबर का बल्लेबाज अहम भूमिका निभा सकता है। हर्षल (पटेल) जब हरियाणा के लिए खेलता है तो उनके लिए पारी का आगाज करता है। दीपक (चाहर) के बारे में हम जानते हैं कि उसने श्रीलंका में शानदार बल्लेबाजी की थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़