Sanju Samson की लगेगी लॉटरी? Ravi Shastri बोले- वो हैं Team India के Captain मटेरियल

Sanju Samson
ANI
अंकित सिंह । May 15 2026 2:50PM

पूर्व कोच रवि शास्त्री ने संजू सैमसन को भारतीय टी20 टीम का अगला कप्तान बनाने का पुरजोर समर्थन किया है, उनके अनुसार सैमसन ने अपने हालिया प्रदर्शन, आईपीएल में परिपक्वता और राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी के अनुभव से खुद को एक मजबूत दावेदार साबित किया है।

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना ​​है कि इस साल के शानदार प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन राष्ट्रीय टीम के अगले टी20 कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं। भारत ने घरेलू मैदान पर खिताब बरकरार रखा और सैमसन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। आखिरी तीन मैचों में सैमसन ने निर्णायक पारियां खेलीं और सिर्फ पांच मैचों में 321 रन बनाकर टूर्नामेंट समाप्त किया। हाल के दिनों में बल्ले से खराब फॉर्म का सामना कर रहे सूर्यकुमार यादव की टीम में स्थिति को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। श्रेयस अय्यर का नाम भी संभावित टीम में शामिल होने की चर्चा में है, लेकिन शास्त्री ने विकेटकीपर-बल्लेबाज सैमसन को अपनी मंजूरी दे दी है।

इसे भी पढ़ें: Bhuvi के Performance पर Virat Kohli का बड़ा बयान, क्या खुलेगा Team India का दरवाजा?

आईसीसी से बात करते हुए, पूर्व भारतीय कोच ने कहा कि सैमसन अगले कुछ वर्षों तक टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में निश्चित रूप से रहेंगे। शास्त्री ने यह भी बताया कि सैमसन को अतीत में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने का अनुभव है। संजना गणेशन के साथ आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में बातचीत करते हुए कहा कि अगले (टी20) विश्व कप (2028 में) तक भारत को एक नए कप्तान की तलाश करनी पड़ सकती है, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अगले कुछ वर्षों में सूर्या का प्रदर्शन कैसा रहता है। लेकिन संजू सैमसन ने नेतृत्व की भूमिका के लिए खुद को साबित कर दिया है क्योंकि उन्होंने अतीत में राजस्थान रॉयल्स के लिए यह भूमिका निभाई है।

शास्त्री ने कहा कि और वो टीम में शीर्ष क्रम पर एक निश्चित खिलाड़ी हैं, बेहद आक्रामक। इसलिए मुझे लगता है कि यह तो बस शुरुआत है, आने वाले दो-तीन सालों में संजू से आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। सैमसन ने आईपीएल में भी अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा है, जहां उन्होंने सीएसके के लिए 11 मैचों में दो शतकों सहित 430 रन बनाए हैं। शास्त्री ने कहा कि सैमसन ने अपने आलोचकों को जवाब दे दिया है और अब उनकी क्षमता पर कोई सवाल नहीं उठता। शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने (सैमसन ने) उन सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। उनमें हमेशा से क्षमता थी। लोग वास्तव में निराश होते थे क्योंकि वो अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर पाते थे।

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 PBKS vs MI Match Highlights | तिलक वर्मा के 'तूफानी' अर्धशतक ने छीनी पंजाब की जीत, मुंबई ने 201 रन का लक्ष्य किया हासिल

उन्होंने कहा कि लेकिन इस सीज़न में, टी20 विश्व कप में उनके प्रदर्शन के बाद, जहाँ उन्होंने अकेले दम पर भारत को बड़े मैचों में जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, क्वार्टर फाइनल (वेस्ट इंडीज, सुपर 8), सेमीफाइनल, फाइनल, और जिस तरह से उन्होंने आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाली और आईपीएल में जो परिपक्वता दिखा रहे हैं, उससे मेरी राय में वे भविष्य में कप्तानी के लिए एक मजबूत दावेदार हैं। सैमसन अब 15 मई को एलएसजी के खिलाफ सीएसके के लिए मैदान में उतरेंगे।

For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 

All the updates here:

अन्य न्यूज़