पर्यावरण विज्ञान और मानविकी GATE 2021 परीक्षा के लिए लॉन्च किए गए

IIT बॉम्बे एक सार्वजनिक तकनीकी और अनुसंधान विश्वविद्यालय है। यह इस बार GATE 2021 का आयोजन कर रहा है। आईआईटी बॉम्बे ने हाल ही में पर्यावरण विज्ञान और मानविकी नाम से दो नए विषयों की शुरुआत की है। आंकड़ों के अनुसार, दोनों विषयों में मौजूदा पेपर्स की तुलना में अच्छी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं।
GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) क्या है?
भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बैंगलोर और सात IIT बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास और रुड़की संयुक्त रूप से योग्य उम्मीदवारों के लिए GATE परीक्षा आयोजित करते हैं। गेट परीक्षा उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), भारत सरकार और राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड (NCB) की ओर से आयोजित की जाती है।
GATE परीक्षा मूल रूप से इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / वास्तुकला में विभिन्न स्नातक विषयों और विज्ञान में स्नातकोत्तर स्तर के विषयों में उम्मीदवारों की व्यापक बुद्धि क्षमता को लेकर होता है। लिस्ट में शामिल किये गए नए विषयों - ES (पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग) और XH (मानविकी और सामाजिक विज्ञान) के बाद GATE 2021 में अब कुल 27 विषय हो गए हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल पंजीकरण की संख्या में वृद्धि हुई है। अधिकारियों के अनुसार, GATE 2021 परीक्षा के लिए 8 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है।
इसे भी पढ़ें: NPS में अकाउंट खुलवाएं, बुढापे में किसी के आगे नहीं फैलाने पड़ेंगे हाथ!
IIT बॉम्बे द्वारा GATE 2021 का आयोजन 27 विषयों के लिए 5 से 7 फरवरी और 12 से 14 तक किया जाएगा। कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) अपनी भर्ती प्रक्रिया में गेट स्कोर का उपयोग करते हैं। परीक्षा के लिए पंजीकरण 14 अक्टूबर को बंद हो गया।
परीक्षा का स्वरुप
GATE परीक्षा सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए विभिन्न नामित केंद्रों पर ऑनलाइन मोड (कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)) में आयोजित की जाएगी। GATE का आयोजन भारत के विभिन्न शहरों में फैले विभिन्न केंद्रों के साथ-साथ भारत के बाहर के छह शहरों में भी किया जाता है। GATE परीक्षा केंद्रों में आठ क्षेत्रीय केंद्र शामिल हैं, जिसके अंतर्गत विभिन्न शहरों को सूचीबद्ध किया जाता है, जहाँ राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को यह पता होना चाहिए कि गेट स्कोर परिणाम की घोषणा की तारीख से केवल तीन साल के लिए वैध होता है।
GATE के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
GATE के लिए उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारियों द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना ज़रूरी होता है। पात्रता मानदंड में राष्ट्रीयता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक अंक जैसे पैरामीटर शामिल होते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में -
आयु सीमा- कोई आयु सीमा नहीं
राष्ट्रीयता- उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए। हालांकि, अन्य देशों के उम्मीदवार भी गेट के लिए आवेदन कर सकते हैं, यदि वे दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
पास प्रतिशत- योग्यता डिग्री में कोई न्यूनतम पास प्रतिशत नहीं होता है।
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी (B.E./B.Tech) या किसी भी प्रासंगिक विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर (M.Sc) की डिग्री के अपने अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण होना चाहिए।
हालांकि, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने से पहले पात्र योग्यता परीक्षाओं की सूची देख लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: दिवाला और दिवालियापन संहिता कैसे उधारकर्ताओं को बचाता है?
ज़ोन-वाइज रजिस्ट्रेशन
IIT बॉम्बे ने 1.76 लाख पंजीकरण के साथ सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद IIT खड़गपुर और IIT मद्रास ने क्रमशः 1.3 लाख और 1.28 लाख पंजीकरण के साथ स्थान बनाया है। चौथा स्थान IISc बैंगलोर ने लिया है जबकि पांचवां स्थान IIT दिल्ली द्वारा 1.13 लाख पंजीकरण के साथ आया है। वहीं, GATE के लिए महिला पंजीकरण में भी काफी वृद्धि हुई है। और यह "मानविकी” विषय को शामिल किये जाने की वजह से हुआ है ।
परीक्षा के लिए पंजीकरण 14 अक्टूबर को बंद कर दिया गया था। गेट 2021 की परीक्षाएं 5-7 फरवरी और 12-14 फरवरी, 2021 तक निर्धारित हैं।
GATE स्कोर
GATE 2021 का परिणाम IIT बॉम्बे द्वारा 22 मार्च को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपने अकाउंट में लॉग-इन करके परिणाम जान सकेंगे। अधिकारी उम्मीदवारों द्वारा अपने संबंधित GATE पेपर में प्राप्त रॉ स्कोर का उपयोग करके स्कोर की गणना कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने गेट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, केवल वे उम्मीदवार जो क्वालिफाइंग कटऑफ को पूरा करेंगे, उन्हें रैंक आवंटित की जाएगी और GATE स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की अनुमति दी जाएगी। GATE 2021 के स्कोर कार्ड में 1000 से अधिक अंक, कच्चा स्कोर, श्रेणी वार योग्यता अंक, रैंक जैसी जानकारी मौजूद होगी।
PSU रिक्रूटमेंट
GATE क्वालीफाई करके उम्मीदवार PSUs भर्ती के लिए पात्र हो जायेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले सार्वजनिक उपक्रमों की संख्या बढ़ रही है।
जे. पी. शुक्ला
अन्य न्यूज़