रोज 10-15 सेकंड का Toe Stand बढ़ाएगा Blood Circulation, घुटनों को मिलेगा सपोर्ट

Standing On Toes
AI Image

पैर की उंगलियों के बल खड़े होना यानी टो स्टैंड एक बेहद आसान और फायदेमंद एक्सरसाइज है। रोजाना इसका अभ्यास करने से पैरों और पिंडलियों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं तथा शरीर का संतुलन और पोस्चर सुधरता है। इसके अलावा यह पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर कर जोड़ों के दर्द और थकान से भी राहत दिलाता है।

आज के समय में लोग फिट रहने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन कई बार छोटी-छोटी आदतें भी शरीर को काफी फायदा पहुंचा सकती हैं। पैर की उंगलियों के बाल पर खड़े होना भी ऐसा ही एक आसान एक्सरसाइज है, जिसे आप घर, ऑफिस या कहीं भी ले जा सकते हैं।

इस एक्सरसाइज के करने से पैरों को मजबूती मिलती है, बल्कि शरीर को कई अन्य फायदे भी पहुंचते हैं। आइए आपको बताते हैं इस एक्सरसाइज के डेली अभ्यास से मिलने वाले फायदों के बारे में-

पैरों और पिंडलियों को मजबूत बनाए

यदि आप पैर की उंगलियों के बल खड़े होते हैं, तो पिंडलियों और पैरों की मांसपेशियों एक्टिव होती हैं। इससे उनमें ताकत आती है और लंबे समय तक चलने या खड़े रहने की क्षमता बेहतरीन होती है।

शरीर का संतुलन बेहतर होता है

जब आप टो स्टैंड करते हैं, तो इससे शरीर का बैलेंस सुधरता है। जो दिमाग और मांसपेशियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद करता है। बुजुर्गों के लिए यह खासतौर पर बेहद उपयोगी है क्योंकि इससे बैलेंस करने की क्षमता बढ़ती है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

आमतौर पर लोग पूरे दिन बैठे रहते हैं या कम एक्टिव रहने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। ऐसे में पैर की टो स्टैंड करने से पैरों और टांगों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे थकान और भारीपन कम महसूस होती है।

एड़ियों और घुटनों को मिलता है सपोर्ट

टो स्टैंड एक्सरसाइज करने से एड़ियों और घुटनों के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इससे जोड़ों पर पड़ने वाला एक्सट्रा प्रेशर कम होता है और दर्द या अकड़न से राहत मिलती है।

पोस्चर सुधारने में मददगार

अगर आप गलत तरीके से बैठने या चलने से शरीर का पोस्चर बिगड़ जाता है। लेकिन टो स्टैंड करने से रीढ़ सीधी रखने में मदद मिलती है और शरीर का पोस्चर बेहतरीन होता है।

कोर मसल्स को एक्टिव बनाती है

इस एक्सरसाइज के दौरान पेट और कमर की मांसपेशियां भी काफी एक्टिव होती है। यह शरीर की स्थिरता बढ़ती है और कोर मजबूत होता है।

पैरों की थकान कम होती है

यदि आप दिनभर खड़े रहते या चलने में पैरों में दर्द और थकान महसूस होती है, तो यह अभ्यास राहत देने में मदद करेगा।

जानें अभ्यास का तरीका

सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और फिर धीरे-धीरे एड़ियों को ऊपर उठाएं और पैर की उंगलियों पर संतुलन बनाएं। 10-15 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें। इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लैट आएं। इसको आप 8-10 बार दोहराएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़