Love Again के प्रमोशन के बीच Malti Marie के साथ समय बिताती नजर आईं Priyanka Chopra, यहाँ देखें माँ-बेटी की लेटेस्ट तस्वीरें

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी जाना पहचाना नाम बन गई हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी इंग्लिश फिल्म 'लव अगेन' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'लव अगेन' 12 मई को दुनियाभर में रिलीज होगी और इस फिल्म में प्रियंका मुख्य भूमिका निभा रही है। फिल्म के प्रमोशन के बीच अभिनेत्री अपनी निजी लाइफ को लेकर भी चर्चा बटोर रही हैं। दरअसल, प्रियंका ने रविवार को अपनी बेटी मालती मैरी के साथ अपनी कुछ तस्वीर साँझा की है। दोनों की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग इनपर ढेर सारा प्यार लुटाने में लगे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: LOVE AGAIN Trailer | प्रियंका चोपड़ा को हुआ 'लव अगेन', Sam Heughan के साथ किया Kiss
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी के साथ तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को अपनी बेटी मालती मैरी के साथ समय बिताते हुए दो तस्वीरें शेयर की हैं। दोनी ही तस्वीरें सेल्फी है, जिन्हें प्रियंका द्वारा क्लिक किया गया है। एक तस्वीर में, अभिनेत्री अपनी गोद में बैठी बेटी के साथ एक सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में, दोनों माँ-बेटी बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन में 'इस तरह के दिन' लिखा है, जो यह दर्शाते हैं कि अभिनेत्री अपने मदरहुड को बड़े अच्छे से एन्जॉय कर रही हैं। मालती मैरी की बात करें तो उनका चेहरा जबसे दुनिया के सामने रिवील हुआ है, तब से उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: रोमांटिक डेट, गिटार की खूबसूरत धुन और निक जोनास का हाथ थामें दिखी प्रियंका चोपड़ा, देखें खास पलों की ये वीडियो
वैलेंटाइन डे पर भी प्रियंका ने बेटी की शेयर तस्वीरें की थी
वेलेंटाइन डे की शाम को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी और पति निक जोनस के साथ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों ने भी लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया था। प्रियंका द्वारा शेयर की गयी तस्वीरों में से एक में वह पति के साथ कोजी होती दिखाई दी और दूसरी में बेटी को बाहों में उठाकर समुद्र का दीदार करती नजर आईं। यह दोनों ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। बता दें, लगभग एक साल के बाद इस जनवरी 2023 के अंत में प्रियंका और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी का चेहरा दुनिया के सामने रिवील किया था।