Kevin Feige के ऑफर पर Robert Downey Jr का रिएक्शन, Marvel में Doctor Doom बनने पर क्या बोले?

अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर मार्वल की फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे में खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम के रूप में वापसी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि केविन फाइगी के इस ऑफर पर उनका क्या रिएक्शन था। इसके साथ ही उन्होंने अपने किरदार को बेहद खतरनाक बताते हुए फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट के साथ काम करने पर खुशी जताई।
अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर एक बार फिर मार्वल की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन इस बार वह 'आयरन मैन' बनकर नहीं, बल्कि फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में खतरनाक विलेन 'डॉक्टर डूम' के किरदार में दिखाई देंगे। हाल ही में सामने आए एक नए वीडियो में एक्टर ने अपनी इस शानदार वापसी पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि जब मार्वल स्टूडियोज के प्रेसिडेंट केविन फाइगी ने पहली बार उनके सामने इस रोल का प्रस्ताव रखा था, तो उनके दिमाग में क्या चल रहा था।
केविन फाइगी के ऑफर पर ऐसा था रॉबर्ट का पहला रिएक्शन
इस नए वीडियो में रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपनी वापसी से जुड़े कई दिलचस्प राज खोले हैं। केविन फाइगी के ऑफर पर अपने पहले रिएक्शन को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने इस बात को मान लिया था और जब तक 'एवेंजर्स: एंडगेम' रिलीज हुई, तब तक मुझे लगा था कि यह सफर पूरी तरह खत्म हो चुका है। जब केविन ने पहली बार मुझसे इस बारे में बात की और पूछा कि क्या तुम कभी ऐसा करने के बारे में सोचोगे, तो मैंने इस पर सच में काफी गहराई से सोचा और खुद से सवाल किया कि अब कितने सरप्राइज बाकी रह गए हैं?"
New mask. Same task. Robert Downey Jr. returns as Victor Von Doom. In one month, Avengers: Doomsday arrives in theaters everywhere. Get tickets now: https://t.co/HReh5UfF1M https://t.co/tSxhzwRj8h
— Marvel Studios (@MarvelStudios) November 18, 2026
इसे भी पढ़ें: Anne Hathaway से पहले ही इस शख्स ने गलती से खोल दिया उनके तीसरे बच्चे के जेंडर का राज
डॉक्टर डूम के किरदार को बताया बेहद खतरनाक
अपने नए विलेन किरदार के बारे में बात करते हुए रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने आगे कहा, "इनमें से कई फिल्में अपने दमदार विलेन की वजह से ही शानदार बनती हैं। विक्टर यानी डॉक्टर डूम दूसरों को अपने इशारों पर चलाने में माहिर है और इसी वजह से यहां खतरे का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है।"
इसे भी पढ़ें: Brad Pitt ने Robert Pattinson को बताया बेस्ट James Bond, बोले- मुझे विलेन बनाओ
फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट को लेकर जताई खुशी
रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की भारी-भरकम स्टारकास्ट की भी जमकर तारीफ की। एवेंजर्स, फैंटास्टिक फोर और एक्स-मेन के एक साथ आने की वजह से इस फिल्म को मार्वल का अब तक का सबसे बड़ा क्रॉसओवर माना जा रहा है। इन सभी बड़े सितारों के साथ काम करने के अनुभव पर एक्टर ने कहा, "यहां टैलेंट की कोई कमी नहीं है और इन शानदार लोगों के साथ मैं हफ्ते के सातों दिन और हर वक्त कोई भी फिल्म करने के लिए तैयार हूं।"
अन्य न्यूज़














