क्रोएशिया में आया 6.3 तीव्रता का भूकंप, छह लोगों की मौत

Croatia

क्रोएशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है।अधिकारियों ने बताया कि भूंकप के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कई इलाकों में भूकंप के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। कुछ मकान जमींदोज हो गए तो कुछ कुछ इमारतों की दीवारों, छतों में दरारें आ गयी।

जगरेब (क्रोएशिया)। क्रोएशिया में मंगलवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। राजधानी के दक्षिण-पूर्व के इलाके में कई मकानों को नुकसान हुआ और कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि क्रोएशिया की राजधानी जगरेब से 46 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया।

इसे भी पढ़ें: अश्वेत व्यक्ति को गोली मारकर पुलिस अधिकारी ने नहीं दिया प्राथमिक उपचार, हुआ बर्खास्त

अधिकारियों ने बताया कि भूंकप के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कई इलाकों में भूकंप के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। कुछ मकान जमींदोज हो गए तो कुछ कुछ इमारतों की दीवारों, छतों में दरारें आ गयी। इसी इलाके में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़