तुम मुस्लिम हो? US में धर्म पूछकर भारतीय को 15 बार चाकू से गोदा

Indian
Social Media
अभिनय आकाश । Jul 16 2026 12:56PM

जिस मुस्लिम व्यक्ति पर हमला हुआ, उसकी पहचान उसके दोस्तों ने सोहेल के तौर पर की है। वह मॉल में एक कियोस्क पर काम करता था। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। सोहेल नामक भारतीय युवक को जानबूझकर अपना निशाना बना लिया क्योंकि वह मुस्लिम था। लार्सन का कथित इरादा मुस्लिमों को नुकसान पहुंचाना था। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार को हुई।

अमेरिका के यूटा में एक शॉपिंग मॉल में एक भारतीय मुस्लिम व्यक्ति को 15 बार चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। हमलावर ने कथित तौर पर उससे पूछा था कि वह कहाँ से है और क्या वह मुस्लिम है। पुलिस का दावा है कि आरोपी, 48 वर्षीय पीटर माइकल लार्सन ने माना है कि उसने भारतीय नागरिक को उसके धर्म की वजह से निशाना बनाया और कहा कि उसका मकसद "मुसलमानों को मारना" है। जिस मुस्लिम व्यक्ति पर हमला हुआ, उसकी पहचान उसके दोस्तों ने सोहेल के तौर पर की है। वह मॉल में एक कियोस्क पर काम करता था। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। सोहेल नामक भारतीय युवक को जानबूझकर अपना निशाना बना लिया क्योंकि वह मुस्लिम था। लार्सन का कथित इरादा मुस्लिमों को नुकसान पहुंचाना था। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार को हुई। 

इसे भी पढ़ें: समंदर में मची चीख-पुकार! 500 से ज्यादा रोहिंग्या डूबे, बंगाल की खाड़ी में दो हादसों पर सनसनीखेज खुलासा

पुलिस के मुताबिक लार्सन मॉल में सोहेल के पास पहुंचता है, उससे बातचीत शुरू करता है और अचानक से पूछता है कि क्या तुम मुसलमान हो? जैसे ही हां कहा, लार्सन ने चाकू निकालकर हमला बोल दिया। ज्वेलरी स्टोर के कर्मचारी लूना नूनिज ने बताया कि लार्सन ने पहले पूछा था कि तुम कहां से हो? सोहेल ने जवाब दिया कि मैं भारत से हूं, मेरा नाम सोहेल है। उसने पूछा कि क्या तुम मुसलमान हो? सोहेल ने कहा हां, मैं मुसलमान और तुरंत लार्सन ने अपना चाकू निकाल लिया और उस पर लगातार वार करने लगा। सेंटर के इमाम शुएब दीन के मुताबिक लार्सन ने सोहेल से पानी की बोतल मांगी थी। जैसे ही सोहेल मुड़ा, लार्सन ने चाकू निकाल लिया और हमला बोल दिया। सोहेल को 15 बार चाकूओं से मारा गया। उसकी कई सर्जरी हो चुकी हैं। फिलहाल हालत उसकी अभी भी गंभीर बन चुकी है। है कि सोहेल परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है। उनके दो छोटे बच्चे और पत्नियां हैं। उनके पास स्वास्थ्य बीमा भी नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: बहरीन, जॉर्डन और कुवैत को ईरान ने दहलाया, अमेरिका ने तेहरान के अंदर तक बम बरसाया

पुलिस के पहुंचने से पहले मॉल के कई लोगों ने लार्सन को पकड़ लिया और उसे नीचे गिरा दिया। जिससे आगे का कोई नुकसान टल गया। लार्सन को गिरफ्तारी के दौरान चोटें आई हैं, जिनका इलाज कराया गया। जांच कर्ताओं ने लार्सन को जनता के लिए बड़ा खतरा बताया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और खतरनाक हथियार रखने के आरोप लगाए गए। फिलहाल उसे साल्ट लेक काउंटी जेल में रखा गया है। के मैनेजर अदनान मोहम्मद ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल पागलपन है। यह नफरत भरा अपराध है। नफरत के लिए कहीं कोई दूसरा जगह नहीं। सोहेल हमेशा मुस्कुराता रहता था। बहुत मेहनत करता था। मैंने उसे मैनेजर पद पर प्रमोट कर दिया था। जब आप किसी को मारते हैं, तो सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा परिवार उससे प्रभावित हो जाता है। सोहेल पर हुए इस हमले के बाद से अमेरिका की नजर में आ चुका है और वहीं उसके प्रशासन पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। ऐसे वक्त में जब अमेरिका दूसरे देशों पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाता है, ऐसे में अमेरिका में होने वाली घटनाओं ने भी एक बार फिर से सवाल खड़ा कर दिया कि क्या ट्रंप प्रशासन वास्तव में किसी ऐसी नफरत को जन्म दे रहा है, जिसका नतीजा अब वहां देखने को मिलने लगा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़