Donald Trump ने सुरक्षा कारणों से बदला विमान, Air Force One में रहे रूबियो

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

तुर्किये से लौटते समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुरक्षा खतरों के चलते गुप्त रूप से अपना विमान बदल लिया था। इस दौरान विदेश मंत्री मार्को रूबियो और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट पुराने विमान में ही मौजूद रहे ताकि यह आभास रहे कि राष्ट्रपति उसी में सफर कर रहे हैं। ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की सलाह पर इस सुरक्षा उपाय को अपनाने की पुष्टि की है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने तुर्किये से लौटते समय सुरक्षा कारणों से गुप्त रूप से विमान बदलने के दौरान विदेश मंत्री मार्को रूबियो और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट उसी ‘एअर फोर्स वन’ में रहे जिसका इस्तेमाल यह आभास देने के लिए किया गया था कि राष्ट्रपति इसी विमान में हैं। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की बताया कि रूबियो को विमान बदले जाने और इसके पीछे के खतरे की जानकारी थी।

उन्होंने लेकिन यह नहीं बताया कि इसके बावजूद रूबियो उसी विमान में क्यों रहे। अधिकारी ने कहा कि बेसेन्ट को भी संभवतः इसकी जानकारी थी लेकिन वह यह बात निश्चित रूप से नहीं कह सकते। अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले इंतजाम मंत्रिमंडल के शीर्ष सदस्यों की तुलना में कहीं अधिक व्यापक होते हैं तथा खासकर ऐसे राष्ट्रपति के लिए सुरक्षा इंतजाम और कड़े होते हैं जिनकी हत्या के पूर्व में कई प्रयास हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Pakistan का दावा, Saudi Arabia और तुर्किये से रक्षा समझौता केवल रक्षात्मक प्रकृति का

अमेरिकी संविधान के तहत राष्ट्रपति पद के उत्तराधिकार क्रम में उपराष्ट्रपति और कांग्रेस के दोनों सदनों के स्पीकर के बाद विदेश मंत्री और वित्त मंत्री आते हैं। ट्रंप तुर्किये की राजधानी अंकारा में नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) देशों के नेताओं की वार्षिक बैठक में शामिल होने के लिए उस नए विमान से गए थे जो उन्हें कतर ने उपहार में दिया था लेकिन तुर्किये से रवाना होने से पहले उन्होंने कहा था कि वह वापसी की यात्रा में कुछ दूर के लिए ‘एअर फोर्स वन’ विमान का इस्तेमाल करना चाहते हैं। ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने इस सप्ताह खबर दी कि तुर्किये से वापसी की उड़ान में ट्रंप पुराने ‘एअर फोर्स वन’ में नहीं थे और संभवत: हत्या की ईरानी साजिश से बचने के लिए उन्हें खाद्य सामग्री ले जाने वाले एक वाहन के जरिये चुपके से दूसरे विमान तक पहुंचाया गया था।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘सीबीएस न्यूज’ ने पिछले महीने खबर दी थी कि खुफिया अधिकारियों ने राष्ट्रपति या उनके विमान पर संभावित हमले को लेकर चिंता जताई थी जिसके बाद अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए गए। ट्रंप ने विमान बदलने की बात मंगलवार देर रात स्वीकार की। राष्ट्रपति ने ‘ज्वाइंट बेस एंड्रयूज’ में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह पूरी तरह ‘सीक्रेट सर्विस’ पर निर्भर करता है।

मैं वही करता हूं जो वे चाहते हैं। मैं ‘सीक्रेट सर्विस’ और सेना की सलाह मानता हूं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़