रूस के हमले में यूक्रेन के 57 लोगों की मौत, 169 घायल : स्वास्थ्य मंत्री

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Feb 25 2022 7:26AM
ल्याशको ने यह भी कहा कि यूक्रेन के अधिकारी देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को फिर से तैयार कर रहे हैं ताकि शत्रुता के चलते हो रहे घटनाक्रम के बीच चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के लिए जगह बनाई जा सके।
कीव| यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस के हमले में 57 यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं और 169 अन्य घायल हुए हैं।
ल्याशको ने यह भी कहा कि यूक्रेन के अधिकारी देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को फिर से तैयार कर रहे हैं ताकि शत्रुता के चलते हो रहे घटनाक्रम के बीच चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के लिए जगह बनाई जा सके।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़