ईरानी राष्ट्रपति ने हिंदू धर्मगुरु के पैर छुए? पाकिस्तानी जहर क्यों उगलने लगे

President
Social Media
अभिनय आकाश । Sep 13 2026 6:44PM

वीडियो में ईरानी राष्ट्रपति झुकते हुए जरूर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन क्या उन्होंने वास्तव में चरण स्पर्श किया यह उन्हें घेर कर खड़े लोगों के कारण साफ तौर पर दिखाई नहीं दिया। हालांकि उनकी इस विनम्रता की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस सहजता और हावभाव की लोग खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशियन और सामने एक हिंदू धर्मुरु लेकिन अगले कुछ सेकंड में जो हुआ उसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। दावा किया जा रहा है कि पजेक्शन ने हिंदू धर्मुगुरु सतीशा जी महाराज के चरण स्पर्श किए। वीडियो में ईरानी राष्ट्रपति झुकते हुए जरूर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन क्या उन्होंने वास्तव में चरण स्पर्श किया यह उन्हें घेर कर खड़े लोगों के कारण साफ तौर पर दिखाई नहीं दिया। हालांकि उनकी इस विनम्रता की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस सहजता और हावभाव की लोग खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्रिक्स से जाते हुए UAE के Prince ने ड्राइवर के साथ क्या किया! एयरपोर्ट पर हुई चौंकाने वाली घटना

भारत में इसे भारतीय परंपरा के सम्मान और सांस्कृतिक सौहार्द से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स और कट्टरपंथी इसी तस्वीर को लेकर ईरानी राष्ट्रपति पर निशाना साध रहे हैं। पाकिस्तान में ईरानी राष्ट्रपति पजेक्शन की इस वीडियो की आलोचना की जा रही है। प्रजेक्शन से जलने भुनने वाले पाकिस्तानी उन्हें ऑनलाइन ताना मार रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: BRICS मेहमानों की थाली बनी सियासी मुद्दा, Rahul Gandhi की टिप्पणी का Kiren Rijiju ने दिया जवाब

वो उनकी नियत पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। यानी ब्रिक्स समिट में ईरान के राष्ट्रपति का भारत दौरा सिर्फ कूटनीतिक संबंधों तक ही सीमित नहीं रहा। एक वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। द्विपक्षीय रिश्तों पर कई देर तक जो है चर्चाएं होती रही। चाबहार पोर्ट का मुद्दा आया। क्षेत्रीय स्थिरता पर बातचीत हुई और भारत ईरान के पुराने सांस्कृतिक रिश्तों पर भी जोर दिया गया। एक कार्यक्रम में पजेक्शियन की मुलाकात हिंदू धर्मुगुरु सतीशाचार्य जी महाराज से हुई। वहां ईरानी प्रतिनिधि मंडल के कुछ सदस्य भी मौजूद थे। इसी दौरान पजेक्शियन को धर्मगुरु की तरफ झुकते हुए देखा गया। अब यहीं से सवाल शुरू होता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़