India Summons Ukrainian Ambassador: भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में आया विदेश मंत्रालय, यूक्रेन के राजदूत को किया तलब

यूक्रेन के राजदूत डॉ. ओलेक्सांद्र पोलिशचुक भारत के विदेश मंत्रालय से बाहर निकले। उन्हें तलब किया गया था। एक जहाज़ पर हुए हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने यूक्रेन के राजदूत को तलब किया। नाविकों के संगठन का कहना है कि हमले के लिए यूक्रेन का ड्रोन ज़िम्मेदार है।
रूस और यूक्रेन के बीच 2022 में शुरू हुए युद्ध के बाद से इस इलाके में कई बार मिसाइल और ड्रोन हमले हो चुके हैं। इस बार भी इसी बंदरगाह पर मौजूद जहाज को निशाना बनाया गया है। जहाज पर चार भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद थे। क्यू में स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि चार भारतीयों में से दो सुरक्षित हैं। हालांकि बाकी दो भारतीयों की स्थिति के बारे में अभी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। दूतावास का कहना है कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। जहां से जुड़ी एजेंसियों और यूक्रेन प्रशासन के संपर्क में है। जैसे ही कोई नई जानकारी मिलेगी उसे साझा किया जाएगा। यूक्रेन के राजदूत डॉ. ओलेक्सांद्र पोलिशचुक भारत के विदेश मंत्रालय से बाहर निकले। उन्हें तलब किया गया था। एक जहाज़ पर हुए हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने यूक्रेन के राजदूत को तलब किया। नाविकों के संगठन का कहना है कि हमले के लिए यूक्रेन का ड्रोन ज़िम्मेदार है।
इसे भी पढ़ें: बता रहा रूस, तोड़-फोड़ मचा रहा ईरान, पुतिन ने ट्रंप से लिया ये कैसा इंतकाम?
यह घटना इसलिए भी चिंता बढ़ाने वाली है क्योंकि कुछ ही दिन पहले यूक्रेन के तट के पास एक दूसरे मालवाहक जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी। जबकि एक करण भारतीय गंभीर रूप से घायल हुआ था। उस घटना के बाद भारत सरकार ने रूस के प्रभारी राजदूत को तलब किया था और इस हमले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा था कि किसी व्यापारी जहाज पर हमला होना और उसमें भारतीय नागरिकों की जान जाना पूरी तरह स्वीकार है। अब एक बार फिर भारतीय नागरिकों से जुड़ी ऐसी घटना सामने आने के बाद चिंता बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ें: भारतीयों की जान जाने के बाद फुल एक्शन में दिखे जयशंकर, रूस के मंत्री लावरोव को दिखाया आईना
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिन दो भारतीयों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है, उनकी स्थिति क्या है? भारतीय दूतावास लगातार अपडेट ले रहा है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उनकी स्थिति साफ हो जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले पर भारतीय दूतावास की नजर बनी हुई है। दो भारतीय सुरक्षित हैं। जबकि दो अन्य भारतीयों के बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
अन्य न्यूज़














