ऑस्ट्रेलिया जाने की कोशिश कर रहे लोगों को श्रीलंका ने किया गिरफ्तार

Sri Lanka arrests 22 trying to go to Australia by boat

नाव से गैरकानूनी तरीके से ऑस्ट्रेलिया जाने की कोशिश कर रहे 22 लोगों को श्रीलंका की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता रूवन गुणासेकरा के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों को तटीय शहर पुट्टलम से गिरफ्तार किया गया।

कोलंबो। नाव से गैरकानूनी तरीके से ऑस्ट्रेलिया जाने की कोशिश कर रहे 22 लोगों को श्रीलंका की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता रूवन गुणासेकरा के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों को तटीय शहर पुट्टलम से गिरफ्तार किया गया। यह राजधानी कोलंबो से 120 किलोमीटर उत्तर में है। ये लोग अदालत में पेश होंगे।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी मानव तस्करी को रोकने के लिए एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। साल 2013 से श्रीलंका का कोई भी नागरिक शरण लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचा है। लेकिन प्रशांत द्वीपीय देशों नौरू और पापुआ न्यू गिनी में रह रहे शरण मांगने वाले 2000 से अधिक लोगों में बड़ी संख्या श्रीलंकाई, ईरानी और अफगान लोगों की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़