Vastu Tips: दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

अक्सर लोग जगह की कमी या फिर सुविधानुसार दरवाजे के पीछे कपड़े टांग देते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आपकी यह आदत आपके घर की समृद्धि और सकारात्मकता पर भी असर डाल सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दरवाजे ऊर्जा के प्रवेश और निकास का माध्यम होते हैं। लेकिन अगर दरवाजे के पीछे कपड़े टांग दिए जाएं, तो यह ऊर्जा प्रवाह में बाधा उत्पन्न कर सकता है। जिससे परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य, रिश्ते और आर्थिक स्थिति पर निगेटिव असर डाल सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना ठीक है या फिर इसके कुछ नुकसान भी होते हैं।
इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 25 February 2025 | आज का प्रेम राशिफल 25 फरवरी | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना शुभ या अशुभ
वास्तु शास्त्र की मानें, तो दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना शुभ नहीं माना जाता है। साथ ही यह वास्तु दोष का भी कारण बन सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का हर दरवाजा पॉजिटिव ऊर्जा के प्रवेश और निगेटिव एनर्जी के निष्कासन का मुख्य मार्ग होता है।
जब दरवाजे के पीछे कपड़े टांगे जाते हैं तो यह एनर्जी के प्रवाह में बाधा पैदा कर सकता है। जिससे घर में तनाव, अशांति और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। वहीं घर के पीछे कपड़े टांगने से घर का वातावरण अव्यवस्थित होने लगता है और यह मानसिक शांति और सकारात्मक सोच को भी बाधित करता है।
वास्तु दोष
अगर आप लंबे समय तक दरवाजे के पीछे कपड़े टांगते हैं, तो इन पर धूल और गंदगी जमा हो सकती है। यह आपके घर के पर्यावरण को दूषित करता है और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। साथ ही दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से वास्तु दोष भी उत्पन्न हो सकता है।
वास्तु दोष होने पर परिवार के सदस्यो की कार्यक्षमता, रिश्तों और समृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। क्योंकि दरवाजे को घर का मुख्य स्थान माना जाता है। फिर चाहे घर के अंदर का दरवाजा हो या बाहर का। घर का दरवाजा ऊर्जा के आदान-प्रदान का केंद्र होता है। अगर इस स्थान पर रुकावट होती है, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम हो सकता है।
दरवाजों में ऊर्जा का प्रवाह
बता दें कि घर के भीतर के दरवाजे भी ऊर्जा प्रवाह का हिस्सा होते हैं। वहीं इन दरवाजों के पीछे कपड़े टांगने से कमरों में नकारात्मकता बढ़ सकती है और वहां पर रहने वालों का मन अस्थिर हो सकता है।
अगर संभव हो तो आपको दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने की आदत को छोड़ देना चाहिए। दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने की बजाय आप इनको रखने का स्थान निर्धारित करें। आप कपड़े अलमारी या फिर दीवार में हुक लगाकर रख सकते हैं।
वहीं वास्तु दोष कम करने के लिए आप दरवाजे को 'ऊँ', 'स्वास्तिक' या फिर तोरण आदि लगाएं। यह निगेटिव एनर्जी को कम करता है और घर में पॉजिटिविटी बढ़ाता है।
सफाई का ध्यान रखें
अगर आप किसी वजह से दरवाजे के पीछे कपड़े टांगते हैं, तो ध्यान रखें कि आप इस दौरान स्थान को साफ और व्यवस्थित रखें। वहीं गंदे और पुराने कपड़ों को दरवाजे के पीछे टांगने से बचना चाहिए।
वहीं दरवाजे को पूरी तरह से खोलने और बंद करने के लिए पर्याप्त जगह होना जरूरी है। इससे सकारात्मक ऊर्जा के सुचारू प्रवाह में सहायता करता है अगर आप दरवाजे के पीछे अधिक कपड़े टांगते हैं, जिससे दरवाजा खोलने में समस्या आती है। तो यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह करने में बाधा ला सकता है।
नकारात्मक प्रभाव
वास्तु शास्त्र के मुताबिक दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने की आदत हानिकारक हो सकती है। बल्कि इसका व्यक्ति के जीवन में मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी हो सकता है।
इसके साथ ही दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना अव्यवस्था का भी एहसास दिलाता है। ऐसे में जब भ आपकी नजर दरवाजे के पीछे टंगे कपड़ों पर पड़ती है, तो यह आपकी मन: स्थिति को प्रभावित कर सकती है। यह आपके मन को भी अस्थिर कर सकता है और कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में किसी भी तरह की अव्यवस्था होती है, तो इससे मानसिक शांति बाधित कर सकती है। दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से व्यक्ति तनाव महसूस कर सकता है। वहीं आपकी इस आदत से अनुशासन की कमी झलकती है और यह आपके पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन दोनों पर प्रभाव डाल सकती है।
अन्य न्यूज़