प्रयागराज में 104 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित, कुल संख्या बढ़कर 25,984 पर पहुंच गयी

Prayagraj

कोविड-19 से 337 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि रविवार को 22 व्यक्तियों को उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दी गई। अभी तक 6,147 व्यक्तियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

प्रयागराज। प्रयागराज जिले में रविवार को 104 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिससे यहां संक्रमित लोगों की संख्या 25,984 हो गई। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि रविवार को संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई।

इसे भी पढ़ें: प्रयागराज में RSS की बैठक, संघ प्रमुख मोहन भागवत मौजूद

यहां अभी तक कोविड-19 से 337 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि रविवार को 22 व्यक्तियों को उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दी गई। अभी तक 6,147 व्यक्तियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़