पश्चिम बंगाल में कोरोना से 29 मरीजों की मौत, 1,435 नए मामले

corona in West Bengal

बुलेटिन में कहा गया है कि 29 और मरीजों की मौत होने से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 9,598 हो गयी है। बुलेटिन में कहा गया कि1,740 लोग संक्रमण मुक्त हुये।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,435 नये मामले सामने आये। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 5,47,443 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना से 13 और मरीजों की मौत, 959 नए मामले

बुलेटिन में कहा गया है कि 29 और मरीजों की मौत होने से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 9,598 हो गयी है। बुलेटिन में कहा गया कि1,740 लोग संक्रमण मुक्त हुये। बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अभी 13,774 लोगों का उपचार चल रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़