नोएडा में कोरोना के 91 नए केस, एक मरीज की मौत

Noida

पिछले 24 घंटे के दौरान 111 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। जबकि, शहर के विभिन्न अस्पतालों में 829 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक 23,265 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है।

नोएडा। नोएडा में सोमवार को कोविड-19 के 91 नए मामले आए और संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गयी। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अब 86 हो गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह तक 91 और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

इसे भी पढ़ें: किसान संगठन सरकार के प्रस्तावों पर विचार करें, हम आगे बातचीत के लिये तैयार हैं: नरेंद्र तोमर

पिछले 24 घंटे के दौरान 111 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। जबकि, शहर के विभिन्न अस्पतालों में 829 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक 23,265 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। संक्रमण के नए मामलों के साथ अब संक्रमितों की कुल संख्या 24,180 हो गयी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़