अखिलेश ने बीजेपी को चुनाव चिन्ह बदलकर बुलडोजर रखने की दी नसीहत, कहा- विकास की राह पर यूपी तभी चल सकता है जब सपा सरकार आएगी

Akhilesh
अभिनय आकाश । Sep 14 2021 2:01PM

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को अपना चुनाव चिन्ह बदलकर बुलडोजर रख लेना चाहिए। ये सबसे बड़ी उपलब्धि सरकार की है कि इनके पास बुलडोजर है। बुलडोजर में स्ट्रेरिंग होता है। अभी बुलडोजर इधर चल रहा है।

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज मंहगाई कितनी हो गई है। दाल, सरसों का तेल कितना मेहनत हो गया। सरकार से जब पूछा गया कि सरसों का तेल मंहगा क्यों हो गया? तो सरकार कहती है कि हमने इसमें मिलावट नहीं की है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं और सभी दल यूपी में आ रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और सपा की सरकार आएगी। भाजपा उद्योगपतियों की पार्टी है। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास, बोले- कल्याण सिंह की कमी महसूस कर रहा हूं

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को अपना चुनाव चिन्ह बदलकर बुलडोजर रख लेना चाहिए। ये सबसे बड़ी उपलब्धि सरकार की है कि इनके पास बुलडोजर है। बुलडोजर में स्ट्रेरिंग होता है। अभी बुलडोजर इधर चल रहा है। स्ट्रेरिंग घूम जाएगा तो बुलडोजर किधर चलेगा। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री आवास बना हुआ है उसका भी नक्शा पास नहीं है। ऐसी लंबी सूची होगी। सपा अध्यक्ष ने फैजाबाद-अयोध्या के गरीबों का जिक्र करते हुए कहा कि रात में उनका घर छीन लिया गया। रात में बुलडोजर चला दिया गया। सरकार मनमानी कर रही है और कानून को नहीं मान रही है। अखिलेश ने कहां कि जब कभी भी समाजवादी सरकार प्रदेश में बनेगी तो आपके घर जो तोड़े गए हैं वो वहीं बनाकर दिए जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की खबरें: यूपी की सुदृढ़ कानून व्यवस्था से जनता ने ली राहत की सांस

आज नए विश्वविद्यालय का पीएम द्वारा उद्घाटन किए जाने पर तंज कसते हुए सपा मुखिया ने कहा कि आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की ज़मानत ज़ब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है जबकि उनके बनाए गुरुकुल विवि. वृंदावन को भाजपा सरकार ने नक़ली विवि घोषित करके उनका अपमान किया है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़