भाजपा विधायक का कर्नाटक सरकार से अनुरोध, कहा- मदरसों पर लगाया जाए प्रतिबंध

BJP MLA Renukacharya
प्रतिरूप फोटो

भाजपा विधायक एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एम पी रेणुकाचार्य ने कहा कि मदरसों में, वे हमारे ऐसे दूरदर्शी नेताओं के बारे में नहीं पढ़ाते, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। वे वहां केवल इस्लाम के बारे में पढ़ाते हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि मदरसों में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को प्रतिबिंबित करने वाले मामलों के बारे में पढ़ाया जाता है।

बेंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा विधायक एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एम पी रेणुकाचार्य ने सोमवार को राज्य सरकार से मदरसों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया और आरोप लगाया कि वहां पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से संबंधित मामलों के बारे में पढ़ाया जाता है। रेणुकाचार्य ने मदरसों की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में बच्चों के समग्र विकास के लिए शिक्षा दी जा रही है तो इनकी क्या जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक: पाकिस्तान को लेकर महिला ने लगाया वॉट्सऐप स्टेटस, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

उन्होंने कहा, मदरसों में, वे हमारे ऐसे दूरदर्शी नेताओं के बारे में नहीं पढ़ाते, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। वे वहां केवल इस्लाम (शिक्षा) के बारे में पढ़ाते हैं। भाजपा विधायक ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि मदरसों में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को प्रतिबिंबित करने वाले मामलों के बारे में पढ़ाया जाता है, जिसका मासूम बच्चों के दिमाग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने मदरसों को वित्तीय सहायता जारी किए जाने को लेकर सिद्धरमैया नीत पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उनके पास हिंदू धार्मिक संस्थानों और मठ के लिए धन उपलब्ध नहीं था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़