असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, रिपुन बोरा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, टीएमसी में हुए शामिल

ripun bora
ani twitter
अंकित सिंह । Apr 17 2022 5:14PM

रिपुन बोरा ने आरोप लगाया कि भाजपा से लड़ने की बजाय असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के साथ भाजपा सरकार से गुप्त समझौता कर लिया है। अपने इस्तीफे के साथ ही रिपुन बोरा ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

असम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद और राज्य में प्रदेश अध्यक्ष रहे रिपुन बोरा ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। रिपुन बोरा ने आरोप लगाया कि भाजपा से लड़ने की बजाय असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के साथ भाजपा सरकार से गुप्त समझौता कर लिया है। अपने इस्तीफे के साथ ही रिपुन बोरा ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वह अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। बैनर्जी ने बोरा को टीएमसी का दुपट्टा डालकर पार्टी में स्वागत किया।

सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपते हुए रिपुन बोरा ने आरोप लगाया है कि पार्टी के ही कुछ नेता विचारधारा के विरोध में जाकर भाजपा से समझौता कर रहे है। एकजुट और आक्रामक तरीके से भाजपा के खिलाफ लड़ने की बजाय नेता अपने निहित स्वार्थों के लिए एक दूसरे से लड़ रहे हैं। आपको बता दें कि बुरा 1976 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े हुए थे। उन्होंने पार्टी में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी निभाई है। इसके साथ ही अपने पत्र में कांग्रेस आलाकमान का धन्यवाद किया है जिन्होंने उन पर भरोसा जताया था। इसके साथ अपने पत्र में लिखा कि इस्तीफा देते वक्त मैं यह कहना चाहूंगा कि पिछले कुछ सालों में भाजपा सांप्रदायिक बंटवारे का सिंबल बन गई है। यह लोकतंत्र, संविधान, धर्मनिरपेक्षता, अर्थव्यवस्था और देश के लिए बड़ा खतरा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़