Gurmeet Ram Rahim को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अब बेअदबी मामले में चलेगा केस

Gurmeet Ram Rahim
ANI
अभिनय आकाश । Oct 18 2024 12:39PM

गुरु गंथ साहिब की 'बीर' (प्रति) की चोरी, हस्तलिखित अपवित्र पोस्टर लगाने और बरगारी में बिखरे हुए पाए गए पवित्र ग्रंथ के फटे पन्नों से संबंधित घटनाएं 2015 में फरीदकोट में हुई थीं। इन घटनाओं के कारण फरीदकोट में विरोध प्रदर्शन हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट गुरु गंथ साहिब की 'बीर' (प्रति) की चोरी, हस्तलिखित अपवित्र पोस्टर लगाने और बरगारी में बिखरे हुए पाए गए पवित्र ग्रंथ के फटे पन्नों से संबंधित घटनाएं 2015 में फरीदकोट में हुई थीं।द्वारा पहले जारी किए गए स्थगन आदेश को हटाते हुए, बेअदबी के कई मामलों में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने का रास्ता साफ कर दिया है। हाई कोर्ट की रोक के कारण कई महीनों तक सुनवाई रुकी हुई थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है। जिसके बाद अब कानूनी कार्यवाही आगे बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: BJP नहीं कांग्रेस के लिए 'चार्जर' साबित हुए राम रहीम, चौंका देगा हरियाणा का यह चुनावी आंकड़ा

गुरु गंथ साहिब की 'बीर' (प्रति) की चोरी, हस्तलिखित अपवित्र पोस्टर लगाने और बरगारी में बिखरे हुए पाए गए पवित्र ग्रंथ के फटे पन्नों से संबंधित घटनाएं 2015 में फरीदकोट में हुई थीं। इन घटनाओं के कारण फरीदकोट में विरोध प्रदर्शन हुआ था। अक्टूबर 2015 में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग में बहबल कलां में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि फरीदकोट के कोटकपुरा में कुछ लोग घायल हो गए थे। बरगारी बेअदबी का संबंध डेरा सच्चा सौदा संप्रदाय के विवादास्पद प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के साथ बाद में सामने आया। राम रहीम, जो विभिन्न विवादों में शामिल रहे हैं, पर कई सिख समूहों द्वारा बेअदबी के पीछे होने का आरोप लगाया गया था, हालांकि अब तक अदालत में कोई प्रत्यक्ष, निर्णायक लिंक साबित नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Haryana Election 2024: गुरमीत राम रहीम आज जेल से बाहर आएंगे, चुनावी राज्य में प्रवेश पर रोक

बेअदबी मामलों की जांच के दौरान, डेरा सच्चा सौदा से कथित संबंध रखने वाले कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। कुछ गवाहों और जांच रिपोर्टों ने इस बेअदबी को अंजाम देने में डेरा अनुयायियों की संलिप्तता की ओर इशारा किया, जिससे राम रहीम की संलिप्तता के बारे में संदेह और बढ़ गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़