NDA के साथ नाता तोड़ने पर खुलकर बोले नीतीश कुमार, हमारे लोगों को भाजपा ने हराया, पार्टी नेताओं ने हमको दी थी जानकारी

Nitish Kumar
ANI Image

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने पर कहा कि हमारी पार्टी के लोगों की बहुत पहले से इच्छा थी। चुनाव के बाद भी जीतने वालों ने बताया कि हमें किसी ने समर्थन नहीं दिया और हारने वाले सभी बोले कि भाजपा वालों ने हराया है... आरसीपी सिंह ने बहुत गड़बड़ किया।

पटना। जदयू नेता नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने के बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरसीपी सिंह पर हमलवार हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पहले ही इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था और अब उन्होंने आरसीपी सिंह को लेकर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमारे पार्टी के लोगों को किसी का समर्थन नहीं मिला। इसके साथ ही उन्होंने आरसीपी सिंह पर गड़बड़ करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: बिहार में नई सरकार, BJP का नीतीश पर वार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- राजद-जेडीयू के साथ आने से अपराध बढ़ा 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने पर कहा कि हमारी पार्टी के लोगों की बहुत पहले से इच्छा थी। चुनाव के बाद भी जीतने वालों ने बताया कि हमें किसी ने समर्थन नहीं दिया और हारने वाले सभी बोले कि भाजपा वालों ने हराया है... आरसीपी सिंह ने बहुत गड़बड़ किया।

उन्होंने कहा कि जिस आदमी (आरसीपी सिंह) को इतना अधिक हमने सम्मान दिया अब वो ऐसी बात कर रहा है। हमने कहां से लेकर उसको कहां तक पहुंचाया, जाइये आपको जहां जाना है। इसी बीच उन्होंने केंद्र में बिहार के लोगों को मंत्री बनाने के लिए जोर देने वाली बात बताई। उन्होंने कहा कि 2019 में हमने कहा था कि हमारे 4 लोगों को मंत्रियों बनाएं।

इसे भी पढ़ें: 2024 आने दीजिए, हम देख लेंगे, नीतीश ने PM पद की उम्मीदवारी पर कहा- आ रहे हैं बहुत लोगों के फोन 

गौरतलब है कि आरसीपी सिंह पर जदयू ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए नोटिस जारी किया था। जिसके बाद आरसीपी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और इसी के साथ ही बिहार की राजनीति में बड़ा परिवर्तन देखने को भी मिला। नीतीश कुमार ने एनडीए के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और महागठबंधन में शामिल हो गए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़