महागठबंधन छोड़ NDA में आए मुकेश सहनी, भाजपा ने 11 सीटें देने का किया ऐलान

sanjay jaiswal

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 11 सीटें वीआईपी को देने की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब 110 सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी।

पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने कोटे से सहयोगी दल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को 11 सीटें देने का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को एनडीए में सीटों का बंटवारा हुआ था। जिनमें से नीतीश कुमार की जेडीयू के खाते में 122 सीटें आईं और भाजपा को 121 सीटें मिली थी। जिनमें से भाजपा ने 11 सीटें वीआईपी को देने की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब 110 सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली सूची, श्रेयसी सिंह को जमुई से बनाया उम्मीदवार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को सीट भाजपा के कोटे से दी जाएगी। हम सभी ने निर्णय लिया है कि मुकेश साहनी को एनडीए में जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कोटे से वीआईपी पार्टी को 11 विधानसभा की सीटें दी हैं एवं भविष्य में एक विधानपरिषद की भी सीट देंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़