भाजपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली सूची, श्रेयसी सिंह को जमुई से बनाया उम्मीदवार

बांका विधानसभा से पार्टी ने वर्तमान विधायक राम नारायण मंडल पर भरोसा जताया है जबकि कटोरिया, मुंगेर और बाढ़ विधानसभा सीटों पर पार्टी ने पिछला चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों पर दांव आजमाया है।
पार्टी ने कहलगांव विधानसभा सीट से पवन कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछले विधानसभा चुनाव में यह सीट लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के हिस्से में गई थी। लोजपा ने यहां से नीरज कुमार मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के हाथों पराजय का मुंह देखना पड़ा था। बांका विधानसभा से पार्टी ने वर्तमान विधायक राम नारायण मंडल पर भरोसा जताया है जबकि कटोरिया, मुंगेर और बाढ़ विधानसभा सीटों पर पार्टी ने पिछला चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों पर दांव आजमाया है।भारतीय जनता पार्टी ने #BiharElections2020 के लिए 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। pic.twitter.com/RQa4Dz8rQj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2020
इसे भी पढ़ें: बिहार के लिए NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, JDU 115 तो BJP 121 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
कटोरिया से निक्की हेंब्रम और मुंगेर से प्रणव कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। बाढ़ से इस बार भी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक लखीसराय से विधायक विजय कुमार सिन्हा को फिर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसी प्रकार चैनपुर विधानसभा से पिछला चुनाव जीतने वाले बृज किशोर बिंद को टिकट दिया है।
अन्य न्यूज़














