भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षों में देश को सिर्फ बांटने का काम किया : प्रियंका गांधी

bjp-government-has-done-the-job-of-sharing-the-country-in-the-last-five-years-priyanka-gandhi

प्रियंका गांधी ने कहा, “उन्होंने (भाजपा नीत सरकार ने) किसानों से उनकी आय दोगुनी करने का वादा किया। उन्होंने युवाओं से वादा किया कि रोजगार के दो करोड़ अवसर सृजित किए जाएंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद, वे भूल गए कि उन्हें सत्ता में लेकर कौन आया है।

मनंतावडी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि उसने उन लोगों के साथ विश्वासघातकिया, जिनके वोट की बदौलत वह (भाजपा) सत्ता में आई थी। प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि राजग सरकार ने पिछले पांच बरसों में देश को सिर्फबांटने का काम किया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा, “यह मेरा देश है, ये पहाड़ियां मेरा देश है, उत्तर प्रदेश में गेहूं के खेत मेरा देश हैं। तमिलनाडु, गुजरात, पूर्वोत्तर मेरा देश है...लेकिन भाजपा सरकार ने पिछले पांच बरसों में देश को सिर्फ बांटने का काम किया है।”

इसे भी पढ़ें: दादी से तुलना करने पर बोलीं प्रियंका गांधी- मैं इंदिरा गांधी नहीं हूं, मगर उनके जैसा काम करूंगी

उन्होंने आरोप लगाया, “पांच साल पहले, एक सरकार (भाजपा नीत राजग) पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। हमारे देश के लोगों ने अपने पूरे विवेक के साथ उनमें अपना भरोसा जताया था। लेकिन जिस क्षण से वह सत्ता में आई, उसने लोगों से विश्वासघात करना शुरू कर दिया।” कांग्रेस नेता ने कहा, “उन्होंने (भाजपा नीत सरकार ने) किसानों से उनकी आय दोगुनी करने का वादा किया। उन्होंने युवाओं से वादा किया कि रोजगार के दो करोड़ अवसर सृजित किए जाएंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद, वे भूल गए कि उन्हें सत्ता में लेकर कौन आया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि वह (भाजपा) यह मानने लगी कि सत्ता उसके पास है और यह लोगों के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बात का पहला संकेत तब मिला, जब इसके (भाजपा के) अध्यक्ष ने कहा कि 15 लाख रुपये का वादा महज चुनाव की खातिर था। प्रियंका ने दावा किया, “उन्होंने (भाजपा अध्यक्ष ने) कहा कि यह एक जुमला था।”

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़