भाजपा कभी वंशवाद की राजनीति नहीं करती, दास बोले- तभी मजदूर CM बन गया
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा कभी वंशवाद और परिवार की राजनीति नहीं करती। इसी वजह से एक चाय वाला प्रधानमंत्री और एक मजदूर मुख्यमंत्री बन गया है।
मेदिनीनगर। झामुमो और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को कहा कि भाजपा कभी वंशवाद की राजनीति नहीं करती। दास ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा कभी वंशवाद और परिवार की राजनीति नहीं करती। इसी वजह से एक चाय वाला प्रधानमंत्री और एक मजदूर मुख्यमंत्री बन गया है।
इसे भी पढ़ें: देश में जो 67 साल में विकास नहीं हुआ वो 4 साल में करके दिखाया: रघुवर दास
दास ने आगे कहा कि देश के लोग देश के हित को ध्यान में रखकर वोट डालते हैं, जिसकी वजह से 30 साल बाद बहुमत की सरकार बनी। दास की मौजूदगी में पार्टी उम्मीदवार वी डी राम ने पलामू से नामांकन पत्र दाखिल किया।
2014 से पहले मनिका गंभीर रुप से नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र के तौर जाना जाता था। हमारी सरकार ने नक्सलवाद की समस्या को जड़ से खत्म करने की ठानी और सुरक्षाबलों के सहयोग से मनिका में अब अमन-चैन है। देर शाम पैदल भ्रमण कर जनता से यहां हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। pic.twitter.com/kjcUCuyNnw
— Chowkidar Raghubar Das (@dasraghubar) April 6, 2019
अन्य न्यूज़