संजय सिंह को भाजपा का जवाब, AAP को जनता से नहीं सिर्फ राजनीति से मतलब है

adesh gupta
ANI
अंकित सिंह । May 28 2022 9:47PM

भाजपा ने कहा कि केजरीवाल का दिल्ली छोड़कर वाराणसी भागना, चड्ढा का राजेंद्र नगर की जनता को धोखा देकर पंजाब भागना, दुर्गेश पाठक का करावल नगर छोड़कर केवल चुनाव के लिये राजेंद्र नगर आना। ये दर्शाता है कि AAP को जनता से नहीं सिर्फ राजनीति से मतलब है।

दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर हमले किए। अब इसी के जवाब में भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है। भाजपा ने संजय सिंह के उस बयान पर कहा कि आम आदमी पार्टी भगोडो से भरी है। भाजपा ने कहा कि केजरीवाल का दिल्ली छोड़कर वाराणसी भागना, चड्ढा का राजेंद्र नगर की जनता को धोखा देकर पंजाब भागना, दुर्गेश पाठक का करावल नगर छोड़कर केवल चुनाव के लिये राजेंद्र नगर आना। ये दर्शाता है कि AAP को जनता से नहीं सिर्फ राजनीति से मतलब है।

इसे भी पढ़ें: J&K को लेकर क्या है AAP की योजना ? संजय सिंह की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष समेत कई नेता पार्टी में हुए शामिल

दरअसल संजय सिंह ने राजेंद्र नगर से दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और तजिंदर पाल सिंह बग्गा को चुनावी मैदान में उतरने की चुनौती दी थी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दुर्गेश पाठक अगले महीने राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार होंगे। सिंह ने मीडिया के एक वर्ग में प्रकाशित खबर का जिक्र करते हुए कहा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और तजिंदर सिंह बग्गा चुनाव से भाग गए। हमेशा गाली-गलौच करने और झूठे आरोप लगाते रहने वाले भाजपा के दोनों कद्दावर नेताओं ने राजेंद्र नगर सीट से उपचुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: राजेंद्र नगर उपचुनाव को लेकर संजय सिंह ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- चुनाव से भाग गए आदेश गुप्ता और तजिंदरपाल बग्गा

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में भाजपा को लेकर 'भाग भाजपा भाग' फिल्म बनेगी। आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि राजेंद्रनगर में विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हुई और जितने भी भाजपा के सूरमा हैं, जो दिल्ली में पोल-खोल अभियान चला रहे हैं, उनकी पोल खुद-ब-खुद खुल गई। इसी बीच संजय सिंह ने दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता और तजिंदरपाल सिंह बग्गा की फोटो दिखाते हुए कहा कि यह दोनों नेता चुनाव से भाग गए हैं और कह रहे हैं कि हम चुनाव लड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि भाजपा के कद्दावर नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के शासन मॉडल, उनके कार्यों और राजनीति से कितने डरे हुए हैं।&

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़